ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, 23 अप्रैल 2025 : लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनी सेफएक्सप्रेस ने गौतम बुद्ध नगर में अपने अल्ट्रा-मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन किया है। एनएच-334सी, जीटी रोड, बैरंगपुर, दादरी में स्थित यह सुविधा उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने और क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह में सेफएक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लॉजिस्टिक्स पार्क :
2.5 लाख वर्ग फीट में फैला यह लॉजिस्टिक्स पार्क ट्रांसशिपमेंट और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3पीएल) की उन्नत क्षमताओं से युक्त है। इसे गौतम बुद्ध नगर के औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायों की बढ़ती वेयरहाउसिंग और वितरण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पार्क का क्रॉस-डॉक सेटअप एक साथ 200 से अधिक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा प्रदान करता है। 80 फीट से अधिक की कॉलम-फ्री जगह माल की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करती है, जबकि 16 फीट चौड़े कैंटिलीवर शेड हर मौसम में सुचारु संचालन की गारंटी देते हैं।

गेम-चेंजर साबित हो सकता है औद्योगिक केंद्र के लिए:
गौतम बुद्ध नगर, विशेष रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा, अपने मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम और परिधान उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। “परिधानों का शहर” के रूप में जाना जाने वाला यह जिला घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। सुसज्जित बुनियादी ढांचे और विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) के साथ, यह उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सेफएक्सप्रेस का यह नया लॉजिस्टिक्स पार्क क्षेत्र में कुशल सप्लाई चेन सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करेगा, जिससे व्यवसायों को तेज़ और विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स समाधान मिलेंगे।
पर्यावरणीय स्थिरता को भी प्राथमिकता :
यह लॉजिस्टिक्स पार्क न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता को भी प्राथमिकता देता है। इसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, व्यवस्थित हरित क्षेत्र, और प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करने वाली डिज़ाइन शामिल है, जो ऊर्जा संरक्षण में योगदान देती है। इसके अलावा, आधुनिक अग्निशमन प्रणालियों और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की मौजूदगी सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। पार्क का सुव्यवस्थित संचालन उत्तर प्रदेश से अन्य गंतव्यों तक सबसे तेज़ ट्रांज़िट समय की गारंटी देता है।
आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा :
सेफएक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक, श्री रवि शर्मा ने कहा, “यह लॉजिस्टिक्स पार्क उत्तर प्रदेश के व्यवसायों और निर्माताओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य तेज़, विश्वसनीय, और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करके क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देना है।” उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी गति देगी।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने की प्रशंसा :
उद्घाटन के बाद, एक्स पर यूज़र्स ने इस पहल की सराहना की। एक यूज़र् ने लिखा, “सेफएक्सप्रेस का यह कदम गौतम बुद्ध नगर को लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेगा। उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण!”







