Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    ‘मै मुहाजिर नहीं हूं’ नफरत के खिलाफ अदब का प्रोटेस्ट…

    By June 10, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 475
    लखनऊ, 9 जून। कथाकार-उपन्यासकार बादशाह हुसैन रिजवी के उपन्यास ‘मै मुहाजिर नहीं हूं’ के उर्दू संस्करण का आज यहां यूपी प्रेस क्लब में विमोचन हुआ। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण 2011 में आ चुका है। इसका उर्दू अनुवाद डाॅ वजाहत हुसैन रिजवी ने किया है।
    इप्टा व प्रलेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सदारत उर्दू के मशहूर अदीब शारिब रुदौलवी ने किया। उन्होंने कहा कि इस उपन्यास में जिस हल्लौर की कथा है, वह पूरे हिन्दुस्तान का प्रतीक है। हमारी मिली-जुली विरासत को यह सामने लाता है। उर्दू में इसका संस्करण आना जरूरी था। आज नफरत का जिस तरह का माहौल, यह उपन्यास रचनाकार का प्रोटेस्ट है। जरूरी है कि हिन्दी अदब को उर्दू में तथा उर्दू अदब को हिन्दी में लाया जाय ताकि अदब दोनों जबान तक पहुंच सके।
    समारोह को संबोधित करते हुए आलोचक वीरेन्द्र यादव ने कहा कि यह उपन्यास बादशाह हुसैन रिजवी के व्यक्तित्व का विस्तार करता है। इसमें विभाजन परसनल ट्रेजडी के रूप में आता है। उपन्यासकार का अपनी जड़ों की तलाश है। इसके साथ ही बेहतर समाज की कामना भी है।
    स्वप्निल श्रीवास्तव ने बादशाह हुसैन रिजवी के साथ को साझा करते हुए रोचक संस्मरण सुनाये। इस मौके पर उन्होंने एक क्विता का पाठ भी किया जो बादशाह हुसैन रिजवी पर उनके जीवन काल में लिखी थी। जसम के प्रदेश अध्यक्ष्स व कवि कौशल किशोर का कहना था कि यह मजहब के नाम पर देश के बंटवारे के खिलाफ हिन्दुस्तान की उस संस्कृति के पक्ष में है जो बहुलतावाद व इन्द्रधनुषी छटा वाली है। इसमें लेखक का जिद्द और प्रतिवाद व्यक्त  हुआ है।
    बदशाह हुसैन रिजवी के उपन्यास पर चर्चा करते हुए कथाकार किरण सिंह ने कहा कि यह आत्मकथात्मक शैली में लिखा उपन्यास है जिसमें विरासत व इतिहास के साथ जो आधुनिकता आ रही है, उसका वर्णन है। ‘लमही’ के संपादक विजय राय का कहना था कि लेखक अपने अतीत के प्रति काफी भावुक है। आजादी के पहले जो मानव मूल्य थे, आपसी भईचारा था, उसे लेखक बचाना चाहता है। उसी में वह असली हिन्दुस्तान को देखता है।
    इप्टा के महासचिव राकेश ने कहा कि हमारी साझी संस्कृति की जो विराट परम्परा है, यह उपन्यास उसी की रचनात्मक अभिव्यक्ति है। उपन्यास के अनुवादक डाॅ वजाहत हुसैन रिजवी ने भी अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि अनुवाद कार्य के लिए मेरे चचा जान बादशाह हुसैन रिजवी ने मुझे प्रेरित किया। आज मैं जो भी हूं उनकी वजह से हूं। बोलते हुए वे इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें छलछला आई और आगे नहीं बोल पाये।
    कार्यक्रम का संचालन लेखक शकील सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर बादशाह हुसैन रिजवी के बेटे शहजाद रिजवी के साथ बड़ी संख्या में हिन्दी व उर्दू के रचनाकार माौजूद थे।

    #आलोचक वीरेन्द्र यादव #डाॅ वजाहत हुसैन रिजवी #मै मुहाजिर नहीं हूं #स्वप्निल श्रीवास्तव

    Keep Reading

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading