Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अगर मैं मोर होता तो कोई झंझट न होता!

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2020Updated:October 13, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 527

    अंशुमाली रस्तोगी

    काश! मैं मोर होता! मगर दुर्भाग्य से हो इंसान गया। मुझे इंसान नहीं होना था। इंसान होने में बड़ी कठिनाइयां हैं। पल-पल संघर्ष है। जीवन अपना न होके, गिरवी का सा लगता है। न दिन में चैन रहता है न रात सुकून से कटती है। बस यही डर लगा रहता है कि डर को मात कैसे दी जाए। इधर चार-पांच महीने से तो जिंदगी नरक टाइप हो ली है। कोरोना ने ऐसा लपेटा है कि लिपट-लिपटकर थक चुका हूं। ऐसा लगता है, जैसे अवसाद चौबीस घंटे खोपड़ी पर तारी है। अखबार उठाओ तो कोरोना। बाहर जाओ तो कोरोना। टीवी देखो तो कोरोना। अब तो सपने भी मुझे कोरोना मय आने लगे हैं।

    अगर मैं मोर होता तो कोई झंझट मेरे सिर न होता। आराम से किसी नेता या प्रधानमंत्री के हाथों दाना चुग रहा होता। वहीं उन्हीं के पास चैन की जिंदगी की काट रहा होता। न कोरोना का भय रहता न खाने-कमाने की चिंता। अपने खूबसूरत पंख फैलाए यहां-वहां नाचता रहता। अखबारों और टीवी में मेरी खूबसूरती के चर्चे होते। सभी के हाथों हाथों-हाथ लिया जाता। पर हाय री मेरी फूटी किस्मत कि मैं मोर न हुआ!

    ईश्वर ने मेरे संग अन्याय किया मुझे इंसान का जीवन देकर। अमां, ये जीवन भी कोई जीवन है। दिन-रात मजदूरों की तरह पिलते रहो। तरह-तरह की चिंताएं और अवसाद पाले रहो। न खुद खुश रहो, न किसी को रहने दो। लानत है, ऐसे जीवन पर। मुझे आज तक यह समझ न आया कि इंसानों ने इंसानी जीवन पाकर ऐसा क्या खास कर लिया? इंसानों में न इंसानियत बाकी रही न संवेदनशीलता। बस जिए जा रहे हैं क्योंकि जीना है।

    मोर इंसानों से कहीं बेहतर हैं। हर चिंता से मुक्त हैं। बदल बरसने का संकेत नाचकर देते हैं। आजाद रहते हैं। कभी इस डाल तो कभी उस डाल पर उछल-कूद मचाते रहते हैं। खास बात, मोर को कैद कर नहीं रखा जा सकता। सुना है, सात साल की सजा है।

    यों भी, किसी न किसी बहाने मोर चर्चा में रहते ही आए हैं। पिछले दिनों एक वकील साहब ने मोर के सेक्स को लेकर अजीब-सा बयान दे डाला था। कितने ही फिल्मी गीतों में मोर का जिक्र रहता है। मोर के ठाठ हैं। इधर मोर जब से प्रधानमंत्री के साथ देखा गया है, उसके भाव और भी बढ़ गए हैं। मोर पर कितना कुछ कहा व लिखा जा रहा है। जिन्हें कल तक मोर का ओर-छोर न मालूम था, वे मोर की प्रजातियां ढूंढ़ने में जुट गए हैं। मोर ने फिलहाल सबको ‘मोर’ बना रखा है। मामला दिल मांगे मोर तक आन पहुंचा है।

    अगर आज मैं भी मोर होता तो मेरे भी उसी मोर जैसे ठाठ होते। मैं खुद के मोर न होने पर खासा उदास रहता हूं। कभी खुद को, कभी आत्मा को कोसता हूं। हालांकि यहां आत्मा का कोई रोल नहीं। पर कोसने में क्या जाता है। कम से कम दिल का बोझ तो हल्का हो जाता है।

    क्यों न मैं एक काम करूं। इंसान बनकर मोर बनने का प्रयास करूं। इससे मेरी मोर बनने की इच्छा भी न मरेगी और मैं अवसाद में जाने से भी बच जाऊंगा। खुद के मोर होने को मैं अपने महसूसने में शामिल किए लेता हूं। महसूस करना बड़ी चीज है। हो सकता है, इससे मेरे इंसान होने का दुःस्वप्न कुछ समय के लिए मिट जाए।

    Shagun

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading