एक अच्छा सपना
देखना
खुद से प्यार करना
एक अच्छी इबारत
पढ़ना
खुद को सुकून पहुंचाना
एक अच्छी सोहबत का
मिलना
खुद से मिलना-मिलाना
एक अच्छे दोस्त को
पाना
खुद को जिंदगीभर एहसानमंद मानना
एक अच्छी गजल को
सुनना
खुद को दिमागी सन्तुष्टि देना
एक अच्छी रचना का
बनना
खुद से फिर कुछ न चाहना







