Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    शादी के कार्ड

    By September 27, 2018 साहित्य 2 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 728
    इस संसार में कई व्यक्तियों के जीवन में
    केवल शादी के कार्ड ही अच्छे होते हैं
    लेकिन वे भी वक्त की चोट से धीरे धीरे
    एक जर्जर और मटमैली-सी चीज होते जाते हैं
    वे कहीं से भी आए हों
    घर की एक उपेक्षित अलमारी में रख दिए जाते हैं
    पूर्वजों के चित्रों, तुलसी के बीजों, एलुमिनियम के बर्तनों,
    दीपकों, पंचांगों, पतंगों और पुस्तकों के साथ
    उन्हें नष्ट करना अपशगुन समझा जाता है
    जबकि इस कृत्य से बहुत बड़े-बड़े उजड़ने और उजाड़ने के खेल
    शगुन बनकर चलन में उपस्थित रहते हैं:
    समय व समाज के अंतवंचित शुभाशुभ कार्यक्रमों में
    समय समर में बहुसंख्य शीर्षक एक संग परिणय में गुँथे हुए
    श्री गणेशायः नमः और वक्रतुंड महाकाय की अनिवार्यता में
    बुजुर्ग दर्शनाभिलाषी और स्वागतोत्सुक बच्चे
    प्रीतिभोज के स्वाद से जुड़ी हुईं वे मधुर और कड़वी स्मृतियाँ
    और वह संगीत ‘तू हो तो बढ़ जाती है कीमत मौसम की…’
    और इसका विस्तार ‘अरमाँ किसको जन्नत की रंगी गलियों का…’
    लेकिन यह रोमैंटिसिज्म सब संसर्गों में संभव नहीं होता
    जो अभी और भद्दी होंगी वे भद्दी लड़कियाँ भी बड़ी आकर्षक लगती हैं
    वाली करतूतों वाले व्यसनी पुरुष चेहरे भी
    मर्यादा पुरुषोŸाम से जान पड़ते हैं प्रथम भेंटों में
    लेकिन मेरे अद्भुत राष्ट्र में परंपरा है कि बस ठीक है
    यहाँ असंख्य प्रसंगों और प्रचलनों में तर्क की गुुंजाइश नहीं
    विवाह को माक्र्स और एंगेल्स ने ‘संस्थाबद्ध वेश्यावृŸिा’ कहा है
    लेकिन जैसाकि ज्ञात है भारतीय परिवेश में ही नहीं
    अपितु अखिल विश्व में अब तक
    इन दोनों महानुभावों का कहा हुआ काफी कुछ गलत सिद्ध हुआ है
    वैसे ही यह घृणित कथन भी
    ‘प्रेम काव्य है और विवाह साधारण गद्य’
    ऐसा कहीं ओशो ने कहा है
    लेकिन यह कथन स्वयं वैसे ही साधारण हो गया
    जैसे एक भाषा की कुछ सामयिक लघु पत्रिकाओं में प्रकाशित काव्य
    फिलहाल तलाक तलाक तलाक और दहेज प्रताड़नाएँ व हत्याएँ
    और कन्या भू्रण हत्याएँ और कई स्थानीयताओं और जातियों में
    पुरुषों की तुलना में घटता महिला अनुपात
    और घरेलू अत्याचार और स्वयंवरों का बाजार
    और लिवइनरिलेशनशिप और समलैंगिकता और स्त्री विमर्श और महँगाई
    और और भी कई सारी बुराइयों के बावजूद
    शादी के कार्ड हैं कि आते ही जाते हैं बराबर और बदस्तूर
    मेरे घर नई नई जगहों पर मुझे न्योतते हुए
    कवि: अविनाश मिश्र
    संग्रह: अज्ञातवास की कविताएँ
    प्रकाशक: साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    2 Comments

    1. minecraft on October 6, 2018 10:45 pm

      I loved as much as you will receive carried out right here.
      The sketch is attractive, your authored material stylish.
      nonetheless, you command get bought an edginess over that you wish be delivering the following.
      unwell unquestionably come more formerly again since exactly
      the same nearly a lot often inside case you shield
      this hike.

      Reply
    2. minecraft on October 6, 2018 10:50 pm

      Hello to all, as I am actually keen of reading this weblog’s post to be updated regularly.
      It consists of fastidious material.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading