Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    .. और अपने भाग्य पर इतराने लगा झूठ

    ShagunBy ShagunJuly 18, 2021 राजनीति 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 837

    व्यंग्य : राहुल कुमार गुप्त

    झूठ आज अपने भाग्य पर इतरा रहा है। हज़ारों सालों के संघर्ष के बाद उसे उसका एक मुकाम मिला है। अब उसे भी धरा में सहानुभूति और इज्ज़त की नजरों से देखा जाने लगा है। जब से धरा में मानव जीवन अवतीर्ण हुआ सच और झूठ भी उसके साथ धरा पर आ गए। सच, प्राकृतिक रूप से सुंदर और सुगंधित होने के कारण ऋषियों, मुनियों, संतजनों, और मानवता से परिपूर्ण मानवों के लिए वो ईश्वर की महान राह बन गया। इधर झूठ रूपवान नहीं था सुगंधित भी नहीं था जिसके कारण यह ईश्वरीय सत्ता पाने की राह भी न बन सका न ही लोगों में सम्मान मिल सका। इस कारण झूठ को सच से सदा ईर्ष्या बनी रही। झूठ ने भी मेकअप का सहारा लिया और कभी कभार वो सच से भी सुंदर दिखने लग जाता लेकिन उसे सदैव भय रहता कि उसकी हकीकत कहीं सबको पता न चल जाए। इस वजह से झूठ सदैव से खुद को उपेक्षित ही महसूस करता रहा।

    मानवीय सभ्यता के विकास के दौर से अब तक झूठ को वो इज्जत नहीं मिली जिसके लिए वो हजारों सालों से प्रयत्नशील था। झूठ के हजारों साल के प्रयत्न को देखकर ईश्वर का भी मन पसीज गया और अवतारी भूमि में एक मसीहा को भेज दिया। जिससे हजारों सालों से उपेक्षित पड़े झूठ को और उसके निरन्तर प्रयत्न और कर्म को कुछ तो सम्मान मिल सके। झूठ की हज़ारों साल की तपस्या का फल जल्द ही उसे मिलने वाला था। अवतारी भूमि वाले देश की आज़ादी के कुछ ही सालों बाद जब मसीहा ने जन्म लिया तो किसी को कोई खबर न हो सकी। झूठ को एहसास जरूर हुआ कि उसको मान सम्मान दिलाने वाला धरा पर अवतीर्ण जरूर हो गया है लेकिन झूठ के किस्मत में 63 साल का एक और बड़ा इंतज़ार था। खैर हज़ारों साल का इंतजार करने वाले के लिए 63 साल का इंतजार कोई मायने नहीं रखता।

    64 वें साल से झूठ को लगने लगा कि पहली बार इतने बड़े जनसमूह ने एक साथ मुझे स्वीकारा है, मान दिया है सम्मान दिया है। झूठ को अभी भी भ्रम था कि ये अवतार वास्तव में मेरे मान सम्मान के लिए मेरी तपस्या का फलस्वरूप है या बस पानी का बुलबुला। लेकिन साल दर साल लगातार सात साल से जब झूठ की महिमा एक बड़े जनसमूह में प्रचलित हो गई तो झूठ को लगा सच में ईश्वर होता है!! जिसने उसे (झूठ को) भी महत्ता देने के लिए एक अवतार पुरूष को भेज दिया। सच से ज्यादा अब उसे भी तरजीह दी जाती है, सच की तरह झूठ भले ईश्वर की सत्ता तक न पहुंच पाए लेकिन इस भू लोक के अवतारी भूमि की सत्ता तक झूठ की पूर्ण पहुंच तो हो ही चुकी है। जिससे झूठ की हजारों साल की उम्मीदें तृप्त हुई हैं साथ ही सकारात्मक दिशा में एक अभिलाषा भी जाग्रत हुई है कि समस्त भू लोक में झूठ का राज अब जरूर स्थापित होगा तथा सच की तरह झूठ भी बराबर से सम्मानित होगा।

    झूठ ने अवतारी पुरुष की प्रशंसा मन ही मन करना शुरू कर दी और अपने हितधारक अवतार के गुणों और शक्तियों में वृद्धि के लिए ईश्वर की स्तुतियां भी शुरू कर दी। झूठ ने कहा, “धन्य हैं!! हे अवतार पुरूष!! आपकी वजह से बड़े जनसमूह के द्वारा मेरा प्रयोग और सम्मान होने लगा है। मैं भी किसी न किसी सत्ता की राह का पथ प्रदर्शक हो गया हूं, आपकी लीलाओं से मेरा मान बढ़ा है। आप निरंतर अपनी लीलाओं से मेरा मान बढ़ाते रहिए और अपने कुछ प्रिय शिष्यों को अपना उत्तराधिकारी बनाते हुए मुझे और कई वर्षों तक कृतार्थ करिये।” अवतारी पुरुष को झूठ की इस करुण पुकार पर दया आ गयी और उन्होंने झूठ को तथास्तु कह कर उसे और भी ज्यादा उपकृत कर दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    1 Comment

    1. zovre lioptor on August 1, 2021 2:27 pm

      Wonderful work! This is the type of info that should be shared around the net. Shame on Google for not positioning this post higher! Come on over and visit my website . Thanks =)

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading