Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    एक इमोशनल स्टोरी: किसी गरीब का कभी मज़ाक न उड़ाए

    By December 15, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,220

    कहानी गरीबी की:

    “वैसे तो हंसी मज़ाक हमारे जीवन का एक हिस्सा है परंतु हमें सामाजिक दायरों में रहते हुए ही किसी का मज़ाक उड़ाना चाहिए। जिस मज़ाक से किसी का अपमान हो या उसे दुख पहुंचे, ऐसा काम भूल कर भी नहीं करना चाहिए”।

    मेरी क्लास में एक लड़की पढ़ती है जिसका नाम रितिका है। वह पढ़ने में बहुत अच्छी है। आज वह मेरे पास एक फ्री पीरिएड में आई और कहा ‘ मैम क्या मुझे आपके दो मिनट मिल सकते हैं ?” तो मैंने कहा “क्यों नहीं! तुमको जो कहना है कह सकती हो।” मैंने सोचा कि शायद कोई शिक्षा सम्बन्धित मदद चाहिए होगी, अक्सर लड़कियां इस तरह फ्री पीरिएड में आती हैं।

    तो उसने कहा “मैम आप अपने पुराने कपड़े किसे देती हैं?” मैं यह बात सुन कर हैरान रह गई यह कैसा सवाल है। मैंने पूछा कि तुम यह क्यों पूछ रही हो?

    तो उसने कहा कि “मैडम मैं बहुत गरीब परिवार से हूँ। मेरे साथ पढ़ने वाली लड़कियाँ बहुत अमीर परिवार से हैं और वे हर दिन मेरे कपड़ों का मज़ाक उड़ाती हैं। मैं अपनी पढ़ाई ही बहुत मुश्किल से कर पा रही हूं। घर से बहुत मुश्किल से खर्च मिलता है पढ़ाई के लिए। अपने लिए नए कपड़े कहाँ से ले पाऊंगी? मैंने सुना है आपकी जल्द ही शादी होने वाली है। आप अपने पुराने कपड़े किसी ना किसी को तो देंगी फिर मुझे ही कुछ पुराने कपड़े दे दो।”

    इस बात को सुन कर पहली बार मैंने उसके कपड़ो की तरफ देखा जो वास्तव में पुराने थे, लेकिन सलीके से इस्त्री करके पहने हुए थी।

    उसकी बात से मेरा हृदय अत्यंत भावुक हो गया और मन के सागर में तूफान सा आ गया और ऐसा प्रतीत हुआ की मैं खुद ही उसमे डूब जाऊंगी और मैंने नम आंखों से रितिका को अपने गले लगा लिया।

    अगले दिन मैंने रितिका के लिए नए कपड़े लिए और उसके घर की तरफ चल दी जहाँ उसे कुछ कपडे दिए। उसके चेहरे की ख़ुशी मैं ज़िन्दगी भर नहीं भूल सकती।

    बड़े अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि हम किसी के व्यक्तित्व के बारे में बात करते समय एक मिनट के लिए भी नहीं सोचते हैं कि किसी को हीन बताने या किसी के व्यक्तिगत मामले में टांग अड़ाने का हमें किसने अधिकार दिया।

    अगर कोई अमीर है और उसके पास ईश्वर को दिया सब कुछ है तो क्या हमें यह अधिकार है कि हम जिसे चाहें उसे अपमानित करें? क्या हमारे हृदय में ईश्वर का कोई भय नहीं है।

    कोई भी इंसान अपनी मर्जी से गरीब नहीं होता। कुछ लोग जन्म से ही अमीर होते हैं, वहीं कुछ अपनी मेहनत से पैसा कमाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत मेहनत करने के बाद भी गरीब ही रहते हैं। गरीब इंसान मेहनत-मजदूरी करता है और अपने परिवार को पालता है। वह किसी से मदद की उम्मीद भी नहीं करता और अपने आत्मसम्मान को बचाते हुए जीवन जीता है। इसलिए हमें कभी भी किसी गरीब इंसान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

    • शार्ट स्टोरी इन हिंदी से साभार

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading