अजजी कहिन: नहले पर दहला:
रेप का आरोप लगने के बाद से फरार बाबा नित्यानंद ने बना डाला एक नया देश। (एक खबर)
अब क्या, बाबाजी जो चाहे कुकर्म करें!
चेन्नै के इंजीनियर ने ढूंढा लैंडर ‘विक्रम’ का मलबा। (एक खबर)
घर में छोरा, गांव में ढिंढोरा!
15 दिन पहले बनी सड़क फिर खोद डाली। (एक खबर)
– खोदो-बनाओ, बनाओ-खोदो, बस यही तो चल रहा है हर तरफ!
पंकजा मुंडे बोलीं- मैं भाजपा नहीं छोड़ रही हूं। (एक खबर)
फिर इतना धुआं क्यों उठाया मैडम!
एक खेत से प्याज की पूरी फसल हुई चोरी। -(एक खबर)
तो क्या अब चोरी की प्याज खानी पड़ेगी!