Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बात पते की

    व्यंग: आप ‘गाली’ दीजिए या ‘तारीफ’ कीजिए इनकी सेहत पर कतई फर्क नहीं पड़ता

    By January 18, 2020Updated:January 18, 2020 बात पते की No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 676

    अंशुमाली रस्तोगी

    कुछ लोग ‘अदृश्य’ होते हैं : न कहीं दिखते हैं न कभी मिलते हैं। फिर भी, 24×7 हमारे बीच रहते हैं। कोई उदाहरण देना हो, कोई बात कहनी हो, किसी की खिंचाई करनी हो, किसी के बहाने कुछ लिखना हो तो तुरंत ‘कुछ लोग’ को आगे कर दिया जाता है। इन्हें चाहे आप ‘गाली’ दीजिए या ‘तारीफ’ कीजिए इनकी सेहत पर कतई फर्क नहीं पड़ता।

    ‘कुछ लोग’ हमेशा हिट रहते हैं। हर किसिम के मार्केट में खप जाते हैं। हर ब्रांड के लिए उपलब्ध रहते हैं। हर विज्ञापन का हिस्सा होते हैं। लेखक भी इनका बखूबी इस्तेमाल करते रहते हैं। चोर इन्हें चुरा नहीं सकता। डाकू इन पर डाका नहीं डाल सकता। यहां तक कि पुलिस भी इनका कुछ नहीं कर सकती।

    ‘कुछ लोग’ हमेशा सकारात्मक रहते हैं। नकारात्मकता क्या और कैसी होती है, उन्हें नहीं पता। ऊर्जा उनके भीतर इतनी होती है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। जब भी आध्यत्म की बात होगी, उनका जिक्र अवश्य आएगा।

    ‘कुछ लोग’ राजनीति में कभी नहीं जाते न मिलते हैं। राजनीति के लिए वे ‘अनफिट’ होते हैं। राजनीति में विकट चालाकी और चालबाजियों की जरूरत होती है, ऐसे वे हैं नहीं। वे किसी सत्ता के गुलाम नहीं होते। उनकी अपनी ही सत्ता होती है, जिसके वे बादशाह होते हैं। उनकी सरकार पांच साल तो क्या कभी नहीं बदलती। जो कुछ लोग वहां कल थे, आज भी वही नजर आएंगे।

    ‘कुछ लोग’ धरना-प्रदर्शन कर लेते हैं पर कभी-कभी। ऐसा वे इसलिए करते हैं ताकि उन्हें भुला न दिया जाए। हिंसक होते आज तक कभी नहीं देखा मैंने उन्हें। बड़ा ही गांधीवादी किसिम का प्रतिरोध होता है उनका। आपसे असहमत हो जाएंगे और आपको भनक भी न लगेगी।

    ‘कुछ लोग’ रिश्ते बनाने में यकीन रखते हैं, बजाए तोड़ने के। मैंने तो सुना है, उनके अपने परदादाओं से रिश्ते आज भी यथावत हैं। वे उन्हें शिद्दत से याद करते हैं। कभी-कभी सपने में बुलाकर बातचीत भी कर लेते हैं।

    ‘कुछ लोग’ सोशल मीडिया पर भी अब खूब नजर आने लगे हैं। जमाना डिजिटल हो रहा है, तो क्या वे न होंगे। कविताएं वे खूब लिखते हैं। यों भी, सोशल मीडिया ने हर आदमी को छोटा-मोटा कवि और व्यंग्यकार तो बना ही दिया है। ऐसे जाने कितने ही कवि तो मुझसे रोज टकराते हैं।

    ‘कुछ लोग’ निडर होते हैं। किसी से कुछ भी कह डालते हैं। अपने कहे पर उन्हें अफसोस कतई नहीं होता। उनका काम ही दरअसल कहना होता है। वे कुछ न कहेंगे तो उनकी दिन-रात की रोटी हजम न होगी। उन्होंने धरती पर जन्म ही ‘कुछ कहने’ के लिए लिया होता है। अब उनके कहे को आप ‘ताना’ मानो या ‘तारीफ’ यह निर्भर आप पर।

    ‘कुछ लोग’ बिन बुलाए मेहमान की तरह होते हैं। जो आसानी से जाते नहीं। उनकी, सिर से लेकर पैर तक, चाहे कितनी ही खातिरदारी कर लीजिए पर किसी काम में नुसक न निकालें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बात-बात में तुनक जाना उनकी सदियों पुरानी आदत है। शादियों में जो नकचढ़े फूफा होते हैं न, कोई और नहीं, वे यही कुछ लोग ही होते हैं।

    अगला जन्म मैं ‘कुछ लोग’ के रूप में ही लेना चाहता हूं। उन्हीं के जैसा होना-बनना चाहता हूं। जब भी कोई बात करे उसमें, बतौर ‘कुछ लोग’, मैं अवश्य शामिल होऊं। इस बहाने ‘कुछ लोग’ होने का ‘सुख’ तो भोग पाऊंगा।

    • चिकोटी से  

    Keep Reading

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading