Share Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Post Views: 696 टोना टोटका याचना, कछू ना आया काम। पाती भी लिख लिख थके, बदरा तेरे नाम।। बदरा तेरे नाम, मगर तुम नहीं पसीजे, खुशी गई घर छोड़, आंसुओं से तन भीजे, कोस रहा अब तुम्हें, हृदय का कोना-कोना। हर कोशिश नाकाम, याचना टोटका टोना।। -सीएम त्रिपाठी @farmer
1 Comment
बहुत सुन्दर, प्रभावशाली