Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मासूम बच्चों की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच हो: अखिलेश यादव

    By August 14, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर जाकर वहां मेडिकल कालेज में हुई मासूम बच्चों की मौत के कारणों की जानकारी ली और मृत बच्चों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। श्री यादव ने मृत बच्चों के परिवारीजनों को 20-20 लाख रूपए की मदद दिए जाने और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की भी मांग की। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जांच का कोई भरोसा नहीं है। घटना की निष्पक्ष जांच जांच हो। इस घटना की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। मासूमों की मौत पर राजनीति न हो।

    श्री यादव गोरखपुर में मेडिकल कालेज में मृत बच्चों के तीन शोक संतप्त परिवारों के घर गए और उन्हें सांत्वना दी। गोरखपुर ग्रामीण के गांव बागागढ़ा थाना बेलीपार में ब्रम्हदेव यादव और संतोष गोंड तथा खोराबार थानान्तर्गत गांव बेलवार में किशुन गुप्ता के पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रति संवेदना जताई।

    श्री अखिलेश यादव वस्तुतः गोरखपुर मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत की घटना के दिन 10 व 11 अगस्त से ही विचलित थे और उन्होंने 12 अगस्त 2017 को जांच के लिए समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविंद चौधरी को एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ तुरन्त घटना स्थल को रवाना कर दिया था।

    गोरखपुर में मेडिकल कालेज की घटना के सम्बंध में भाजपा सरकार का रवैया बहुत असंवेदनशील रहा है। इस दुःखद घटना पर राज्य सरकार और उसके मंत्री बराबर बयान बदल रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार का काम जनता की समस्याएं दूर करना है पर यहां तो भाजपा सरकार अपने आचरण से समस्याओं को और ज्यादा उलझा रही है। उसके व्यवहार से ऐसा नहीं लगता कि उसे मासूम बच्चों की मौत की तनिक भी चिंता है।

    भाजपा सरकार जनहित पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। बच्चों की मौतों को लेकर भाजपा नेताओं ने जिस तरह राजनीति का नंगा नाच किया है वह बेहद दुःखद है। गोरखपुर में श्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार को एम्स के लिए जमींन दी थी। हेल्थ इन्फार्मेशन सिस्टम की जो व्यवस्था समाजवादी सरकार ने की थाी उसे भाजपा सरकार ने क्यों बंद कर दिया ? समाजवादी सरकार ने चिकित्सा सुविधा का जो ढंाचा तैयार किया था उसे भाजपा सरकार ने चार माह में ही तहस नहस कर कर दिया। मेडिकल कालेज में अभी भी अव्यवस्था है। सही उपचार के अभाव में परिजन परेशान हाल घूम रहे हैं। वे बेहद क्षुब्ध हैं।

    विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों और समाजवादी युवा कार्यकरताओं द्वारा लखनऊ और इलाहाबाद में आक्सीजन की सुचारू आपर्ति हेतु भीख मांगकर पैसे इकट्ठे किया जाना सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।

    #akhilesh yadav Gorakhpur #samajwadi party lucknow

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading