Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    डाकिया बाबुओं को प्रधानमंत्री का तोहफा

    By June 7, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 683

    जी क़े चक्रवर्ती

    लम्बे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आये दिन प्रदर्शन करने वाले डाक बाबुओं का मुँह आज प्रधानमंत्री ने घी शक्कर से भर दिया। डाक बाबुओं के लिए इससे बड़ी ख़ुशी कि खबर और क्या हो सकती है कि केंद्रीय कैबिनेट ने देश के 2 लाख 60 हजार डाक सेवकों का वेतन और भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डाक सेवकों की सैलरी में 56 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। डाक सेवकों को 1 जनवरी 2016 से एरियर प्रदान किया जाएगा।

    मालूम हो कि ‘कहीं ख़ुशी का संदेशा कहीं दर्द का पैगाम लाया’ भारत में डाक सेवा यानि कि ( Indian Postal Service) भारत में मुख्यतः अंग्रेजो द्वारा आज से 150 पहले देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से चलने वाली भारतीय डाक को एक सूत्र में पिरोने की पहल अंग्रेजो द्वारा की गयी। उसने भारतीय डाक को एक नया रूप और रंग देने का काम किया था। लेकिन अंग्रेज़ों की डाक प्रणाली उनके सामरिक और व्यापारिक हितों पर ही केंद्रित हुआ करती थी। हमारे देश में आज़ादी के बाद से हमारी डाक प्रणाली को हिन्दुस्तान के आम नागरिकों की ज़रूरतों को ध्यान में रख कर उसको विकसित करने का नया दौर शुरू हुआ।

    भारतीय डाक सेवा के नियोजित विकास प्रक्रिया ने ही भारतीय डाक सेवा को दुनिया की सबसे बड़ी और बेहतरीन डाक सेवा प्रणाली बनाया है। भारत के राष्ट्र निर्माण में भी डाक विभाग ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और इसकी उपयोगिता आज भी लगातार बनी हुई है। देश में इंटरनेट की सुविधाएं उपलब्ध हो जाने की वजह से डाक-घर सेवाओं में फर्क अवश्य पड़ा है लेकिन देश में इंटरनेट आने से पहले तक देश का आम आदमी डाकघरों एवं डाकियों पर ही निर्भर रहते थे। इसके प्रारम्भिक दौर के डाकिया एक गांव से दूसरे गांव या शहरो में पहुचने के लिए अपने साथ लाठी-बल्लम भाले के साथ रौशनी के लिए लालटेन इत्यादि लेकर अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों के मनी आर्डर जरुरी चिट्ठियां लेकर लोगो के घरों तक पहुँचाया करते थे। इसके साथ ही डाकिया (पोस्टमैन) पर लोग बहुत भरोसा किया करते है। तमामों उतार-चढ़ाव के बावजूद इतना अधिक विश्वासनियता कोई अन्य सरकारी संथान संस्थान ने अर्जित नहीं किया। हमारे देश में डाकिया एक बहुत ही उपयोगी व्यक्ति होता है। वह बड़ा ही परिश्रमशील व्यक्ति है । उसका काम पत्रों, पार्सलों, मनीऑर्डरों को घर-घर लोगों तक पहुँचाना मात्र नहीं होता वल्कि जब कोई व्यक्ति अनपढ़-गवाँर होता तो उसके घर के लोगों द्वारा भेजी गयी चिठियों को उसे पढ़कर भी सुनाता है। वह नौकरी के समय खार्की वर्दी और खाकी टोपी पहने रहता था हालाँकि अब वर्तमान में उसकी ड्रेस बदल गयी हैं अब उसकी ड्रेस सफेद शर्ट और नीली पैंटहो गयी और अब उसे छोटी बाइक भी उपलब्ध है।

    वह अपने पास पहले चमड़े का थैला रखता था जो अब बदलकर कपडे का बैग हो गया है। जिसे वह अपने कंधे पर लटकाये रखता है। डाकिये का कार्य बहुत ही कठिन तथा थका देने वाला काम होता है । एक क्षेत्र से दूसरे में एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले में, एक गली से दूसरी गली में तथा एक घर से दूसरे घर तक पत्रों को उसे पहुँचाना होता है। धीरे – धीरे हर क्षेत्र, हर मुहल्ला, हर घर उसकी याद में समा जाता है। लोग उसकी प्रतीक्षा व्याकुल होकर किया करते थे। कुछ को वो सुखद समाचार लाकर देता है तो कुछ को वह दु:खद समाचार। वह रोजाना काम करता है। गर्मी, बरसात या सर्दी हो उसे तो अपना कर्त्तव्य पूरा करना है । डाकिये का कार्य इतना कठिन और थकाऊ होने पर भी उसका वेतन केंद्र सरकार के कर्मचारियों से उसका वेतन बहुत ही कम होता है उसे जो कामचलाऊ वेतन मिलता है वह उसकी आवश्यकता से भी बहुत कम होता है। हालाँकि आज जब (मोदी सरकार) प्रधानमंत्री ने देश के 2 लाख 60 हजार डाक सेवकों का वेतन-भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी तो उनके चेहरे खिल उठे।

    केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए जो आज बड़ी घोषणा की है। वह एक मील का पत्थर साबित होगी केंद्रीय कैबिनेट ने देश के 2 लाख 60 हजार डाक सेवकों का वेतन और भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डाक सेवकों की सैलरी में 56 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। डाक सेवकों को 1 जनवरी 2016 से एरियर प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण डाक सेवक अपने वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। कई बार उन्होंने सेवाएं भी ठप कर दी थी।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading