Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ‘रवीश विचारधारा पत्रकार घराने’ में उभरे न्यूज 24 के संदीप चौधरी

    By April 1, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561
    • नवेद शिकोह

    विश्व के तमाम देशों की तरह भारत में भी गंभीर रूप ले रहा कोरोना वायरस का मसला पिछले 24 घंटे में दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाक़े में तब्लीगी जमात मरकज़ पर केंद्रित हो गया। अहतियात के बजाय लापरवाही करने वाली तब्लीगी जमात जब कटघरे में खड़ी हुई तो पेशेवर मीडिया और सोशल मीडिया ने इस संकट की घड़ी में भी देश को हिन्दू-मुस्लिम के रंग में बदल दिया। खालिस धार्मिक संगठन मरकज जब मीडिया ट्रायल की ज़द मे आया तो नब्बे प्रतिशत न्यूज चैनल एकतरफा बयार में बहने लगा। लगने लगा जैसे दिल्ली स्थिति निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात मरकज ने ही तमाम मुल्कों से भारत में कोरोना वायरस आयात किया है।

     

    दिन भर टीवी चैनल्स कोरोना समस्या को निजामुद्दीन से बाहर नहीं ला पाये। कोरोना जेहाद से देश बचाव.. कोरोना से जंग में जेहाद का आघात.. जंग के नाम पर जानलेवा अधर्म.. निजामुद्दीन का विलेन कौन ! … जैसे टैगलाइन से अलग हटकर न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार/एंकर संदीप चौधरी ने अपने कार्यक्रम- ‘सबसे बड़ा सवाल’ में सबसे बड़ा सवाल उठाया। जो निष्पक्ष था। हर मसले को धार्मिक रंग देने के खिलाफ था। जमात के विरोध के साथ इस बात की भी याद दिला रहा था कि जब जमात ने कार्यक्रम किया था तब तक देश के अधिकांश धार्मिक स्थल बंद नहीं हुए थे। खूब धार्मिक कार्यक्रम हो रहे थे। यहां तक लॉकडाउन के बाद भी आनंद विहार में कई दिनों तक हज़ारों की भीड़ इकट्ठा होती रहीं। इस तरह की लापरवाहियां नजर आती रहीं। और अब एकाएकी निजामुद्दीन मामले को लेकर ये नैरेटिव क्रियेट किया जा रहा है कि भारत में कोरोना वायरस फैलने में सिर्फ ऐसी जमातें ही जिम्मेदार हैं।

     

    ज्ञात हो कि दिल्ली के इस मसले पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने बयान में कहा कि निजामुद्दीन की जमात ने एक बड़ी साजिश के तहत इस तरह के कदम उठाये थे। इस तरह के बयानों और निजामुद्दीन पर मीडिया ट्रायल के बाद सोशल मीडिया पर भी कोरोना महामारी की इस गंभीर समस्या को धार्मिक रंग नजर आने लगे। दो खेमे तैयार हो गये। एक खेमा 22 मार्च रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू के आह्वान की याद दिलाने लगा। इस दिन ही शाम पांच बजे कोरोना सेनानियों को प्रोत्साहित करने व उनका अभिनन्दन करने के लिए ताली और थाली बजाने का जो सामूहिक सराहनीय कार्यक्रम तय हुआ था उसका कुछ लोगों ने कैसे गुड़ गोबर कर दिया था। किस तरह कुछ लोग ताली और थाली बजाते बजाते अति उत्साह में भीड़ जमा करके जुलूस की शक्ल में सड़कों पर उतर आये थे। किस तरह से लॉकडाउन के दौरान कई दिनों तक दिल्ली से यूपी और बिहार के रास्तों पर पैदल चलती भूखी प्यासी मजदूरो़ की लाखों की भीड़ नजर आती रही। सरकार, प्रशासन और गैर जिम्मेदार जनता की गैर जिम्मेदाराना हरकत से क्या इस तरह की भीड़ और जुलूसों ने कोरोना वायरस को फैलाने खतरे पैदा नहीं किये होंगे।

     

    इस तरह की बहस-मुबाहिसों के बीच संतुलित पत्रकारिता और कठोर लहजे में न्यूज 24 चैनल में जब संदीप चौधरी ने अपने शो सबसे बड़ा सवाल में एकतरफा मीडिया के रुख पर बड़े सवाल उठाये। जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में इतनी तेज़ी से वायरल हुई कि वो एनडीटीवी के रवीश कुमार की मानसिकता के मुरीद लोगों के दिलों पर छा गये। कथित भक्त जमात में कथित टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले कहे जाने वाले रवीश घराने में अब तक करीब एक दर्जन ब्रॉड पत्रकारों का नाम शामिल है। जिसमें पुण्य प्रसून वाजपेयी, अभिसार शर्मा, अजीत अंजुम, विनोद कापड़ी, अभय दुबे, शेष नारायण सिंह, विनोद दुआ .. जैसे और भी तमाम पत्रकार शामिल हैं।

     

    ये तो टीवी मीडिया की बात हुई, उधर अखबारी पत्रकारिता के दमदार और निष्पक्ष छवि के पत्रकार/संपादक दया शंकर शुक्ल ‘सागर’ का लेख भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने हर मसले में मुसलमानों को घसीटने की आदत पर सवाल उठाये हैं।

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading