Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    टीआरपी क्वीन बनी संजना पांडेय, तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड

    ShagunBy ShagunJune 28, 2024 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,568

    उनकी फिल्म ‘हर घर की यही कहानी’ को मिली 33.5 जीआरपी

    टीवी और फिल्म जगत की अदाकारा संजना पांडेय ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। बी4यू पिक्चर्स प्रस्तुत उनकी फिल्म ‘हर घर की यही कहानी’ ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाते हुए 33.5 जीआरपी (ग्रॉस रेटिंग पॉइंट्स) हासिल किए हैं, जिससे उन्होंने पिछले 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह अब तक सबसे अधिक है और इससे दर्शकों के बीच संजना पांडेय की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले भी उनकी फिल्म कारपोरेट बहू, सेनुर, बहु रानी – सास महारानी, दुआ ब्याह का जलवा टीवी पर देखने को मिला है, जहां संजना के अभिनय को खूब सराहा जा चुका है।

    संजना पांडेय, जो अपनी अदाकारी और टीआरपी में शीर्ष पर बने रहने के लिए जानी जाती हैं, ने इस फिल्म के माध्यम से एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सही मायने में टीआरपी क्वीन हैं। ‘हर घर की यही कहानी’ की सफलता ने उन्हें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। फिल्म में पारिवारिक कहानी की संजीदगी से प्रस्तुति है। इसके निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं, जबकि इश्तियाक शेख बंटी ने फिल्म को निर्देशित किया है।

    बात फिल्म की करें तो फिल्म ‘हर घर की यही कहानी’ एक पारिवारिक ड्रामा है जो समाज की सच्चाई और रिश्तों की गहराई को बखूबी दर्शाती है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और संजना पांडेय की बेहतरीन अदाकारी की खूब सराहना की है। फिल्म के गीत संगीत भी दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। दर्शक फिल्म से खुद को कनेक्ट कर पा रही हैं, इसलिए भी फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। संजना की आने वाली फिल्में है लक्ष्मी तेरे आंगन की,एक रजाई तीन लुगाई, हमर सासुजी महान,गवनवा के साड़ी।

    संजना पांडेय ने अपनी इस सफलता के लिए अपने प्रशंसकों और टीम का आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी अपने दर्शकों के लिए इसी तरह की प्रेरणादायक और मनोरंजक कहानियां लाने का प्रयास करेंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Natalia Janoszek's journey: After Bigg Boss, she's all set to rock 'The 50'!

    नतालिया जानोसज़ेक की जर्नी: बिग बॉस के बाद अब ‘The 50’ में धमाल मचाने तैयार!

    Rajinikanth–Shatrughan Sinha–Hema Malini’s Regal Aura Set to Echo in Cinemas Again

    37 साल बाद सिनेमा में धमाल मचाएगा शहंशाहों का महासंग्राम!

    Valentine’s Day Special: ‘Na Jaane Kaun Aa Gaya’ Poster Unveils the Silent Complexities of Love This Valentine’s Day, Romance Gets Redefined: ‘Na Jaane Kaun Aa Gaya’ Releases on March 6

    वैलेंटाइन डे पर ‘ना जाने कौन आ गया’ का इमोशनल पोस्टर रिलीज़, 6 मार्च को बदलेगी रोमांस की परिभाषा

    Mahakumbh's viral sensation Monalisa is all set to rock Bollywood!

    महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का भावनात्मक डेब्यू

    Madhurima Tuli's fitness fire and Rose Sardana-Jessie Lever's high-voltage meeting: Bollywood's heartbeats are racing these days

    मधुरिमा तुली की फिटनेस फायर और रोज़ सरदाना–जेसी लीवर की हाई-वोल्टेज मुलाकात: बॉलीवुड में इन दिनों धड़कनें तेज

    Double whirlwind in Bhojpuri cinema: Shooting of 'Swarg Se Sundar' begins, trailer of 'Babu Ji' goes viral

    भोजपुरी सिनेमा में दोहरी हलचल: ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू, ‘बाबू जी’ का ट्रेलर वायरल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026
    Quote: Keep working selflessly, whatever happens will be good.

    Quote: निस्वार्थ भाव से कर्म करते रहो जो भी होगा अच्छा ही होगा

    February 14, 2026
    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    February 14, 2026
    BNP's historic victory in Bangladesh: Return to power after 20 years, what does it mean for India?

    बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत: 20 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या मायने?

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading