जन्मदिन पर अनाथों के लिए भोजन-कपड़ों का वितरण
मुंबई, 17 अगस्त 2025: मशहूर फिल्म प्रचारक संजय भूषण पाटियाला ने रविवार को अपना जन्मदिन मुंबई में अनोखे अंदाज में मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई नामी हस्तियां उनके साथ शामिल हुईं, जिनमें अशिष महेश्वरी, आयशा कश्यप, प्रणव वत्स, जावेद देवरियावाले, राजीव सिंह, केके गोस्वामी, मुस्तफा इंजीनियर, दिलीप मिस्त्री, डॉ. अमित यादव, श्वेता कुमारी, पूनम पांडे और रैपर हितेश्वर शामिल रहे।
संजय ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सेवा के साथ जोड़ते हुए जरूरतमंद और अनाथ लोगों के लिए मुफ्त भोजन और कपड़ों का इंतजाम किया। यह उनकी सालाना परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत वह हर साल अपने विशेष दिन को समाज के कमजोर वर्गों के लिए समर्पित करते हैं। इस नेक पहल ने न केवल उपस्थित मेहमानों, बल्कि उनके प्रशंसकों का भी दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मौजूद सितारों ने संजय को बधाई दी और उनके साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। सभी ने उनके सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक प्रेरणा हैं। एक मेहमान ने कहा, “संजय का यह अंदाज उनके बड़े दिल को दर्शाता है। वह अपने खास दिन को दूसरों की खुशी के लिए समर्पित करते हैं।”
संजय भूषण पाटियाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए जन्मदिन का असली मतलब है दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना। मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इस दिन को मेरे लिए और खास बनाया।”यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि समाज सेवा के प्रति संजय की प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण भी बना।







