भारत में छोटे शहरों से आने वाले अनगिनत युवा बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं। पढ़ाई, खेल और कला जैसे रास्ते जहां इन सपनों को उड़ान देते हैं, वहीं बड़ शहर कई बार ऐसे इम्तिहान भी लेकर आता है जो हिम्मत और हौसले की असली परख लेते हैं। ज़ी टीवी का आने वाला नया शो ‘सरु’ एक ऐसी लड़की की कहानी जो अपने छोटे गांव की सीमाओं से बाहर निकलकर बड़े सपने देखने की हिम्मत रखती है। राजस्थान के खरस गांव में पली-बढ़ी सरु की दुनिया वहीं की मिट्टी में रची-बसी है लेकिन जब वह आगे की पढ़ाई का कोई रास्ता नहीं बचता, तो उसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए गांव छोड़ना पड़ता है। सबसे बड़ी चुनौती होती है अपनी मां को मनाना, जो बेटी को शहर भेजने के सख्त खिलाफ होती है।
मुख्य भूमिका में मोहक मटकर के इंट्रोडक्शन के बाद अब शो में एंट्री हो रही है दमदार अभिनेत्री अनुष्का मर्चंडे की, जो अनिका का किरदार निभा रही हैं – एक अमीर, स्टाइलिश, घमंडी और खुद में खोई रहने वाली लड़की, जिसे सर से सख्त चिढ़ है अनुष्का मचंडे ने कहा, “इस शो की सबसे खास बात इसकी सच्चाई से जुड़ी कहानी है, जो उन लड़कियों की जद्दोजहद को दिखाती है जो बस अपनी पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के जरिए बेहतर जिंदगी चाहती हैं। ऐसी स्क्रिप्ट बहुत कम मिलती है जो इतनी असरदार लगे। मैं अनिका का किरदार निभा रही हूं, जो एक बोल्ड, इमेज कॉन्शियस और इमोशनली बोलटाइल लड़की है, जिसे हमेशा सबसे आगे रहना पसंद है।”
उन्होंने कहा, “इस रोल की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि ये मुझे हर रोज़ नए तरीके से खुद को एक्सप्लोर करने पर मजबूर करता है अनिका की सोच, उसके मूड स्विंग्स, और उसकी पर्सनल चारतों को समझना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव बन गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि ‘सक’ दिलों को छूएगा और कई अहम बातों पर चर्चा की शुरुआत करेगा। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे शो का हिस्सा हूं जो सपनों और उन्हें पूरा करने के हौसले को सलाम करता है।”







