Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का कैंसर के इलाज में सहायक टर्म प्लान

    ShagunBy ShagunAugust 1, 2017 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    नई दिल्ली, निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की कैंसर के इलाज की सुविधा देने वाले टर्म प्लान से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी पेशकशों का विस्तार करने की है।
    कंपनी ने एक नयी टर्म बीमा पॉलिसी पेश की है जिसमें कैंसर के इलाज की सुविधा को जोडा गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ सालों में भारत कैंसर के मरीजों वाला दुनिया का दूसरा सबसे बडा देश बन जाएगा।
    यह बीमा पॉलिसी 6 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। इसकी परिपक्वता की अधिकतम अवस्था 75 वर्ष होगी। इसके लिए न्यूनतम बीमित राशि 10,00,000 और 50,00,000 रपये है।
    कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरिजीत बसु ने एक बयान में कहा,मेरा मानना है कि पिछले दशक में कैंसर के मामले बडी तेजी से बढे हैं। यह बीमारी पूरे परिवार के लिए हर तरह से बेहद तनावपूर्ण हो सकती है। व्यक्ति की दृढ इच्छाशक्ति, सकारात्मकता और तकनीक की तरक्की ने इस भयंकर बीमारी को साध्य तो बना दिया है लेकिन उपचार का खर्च पहले से बहुत अधिक बढ गया है। इसे वहन करना कई लोगों के बूते से बाहर हो जाता है। ‘एसबीआई लाइफ-सम्पूर्ण कैंसर सुरक्षा ‘ के साथ हमारा उद्देश्य एक ऐसा बीमा उत्पाद उपलब्ध करवाना है, जो वित्तीय चिंताओं को परे रखते हुए पॉलिसीधारक को कैंसर से जूझने के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर सके।
    कंपनी के इस प्लान में ग्राहक को निदान होने पर आसान भुगतान, खर्च वहन करने हेतु मासिक आय लाभ, उपचार की प्रक्रिया तय करने में सहायता के लिए दूसरी बार चिकित्सकीय परामर्श लेने की सुविधा, बीमारी निर्धारित होने पर प्रीमियम से मुक्ति, आसानी से वहन किया जा सकने वाला प्रीमियम, धारा 80डी के तहत कर छूट के लाभ इत्यादि सुविधाएं मिलेंगी।
    कंपनी ने बहरीन में काम शुर करने के लिए वहां के नियामक के पास आवेदन किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading