Test of India: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में दिल करता है कि कुछ ठंडा पिया जाए और तरोताजा महसूस किया जाए। ऐसे में सबसे पहले दिमाग में आता है नींबू के पानी और पुदिना के पानी की याद। लेकिन आप नींबू के पानी और पुदिना के पानी को थोड़ा ओर टेस्टी बनाकर पीना चाहती हैं तो घर पर ट्राई करें लेमन मोजिटो मॉकटेल और मिन्ट मोजिटो मॉकटेल।
घर में पार्टी हो या परिवार वालों को कुछ टेस्टी शर्बत पिलाना हो तो मोजिटो बनाना ना भूलें। इसे बनाना भी आसान है और स्वाद में भी टेस्टी लगता है। अगर घर पर पार्टी का प्लान बना रही हैं और आने वाले मेहमानों को सरप्राइज करना चाहती हैं, तो बनाना सीखें लेमन मोजिटो मॉकटेल और मिन्ट मोजिटो मॉकटेल।
आइए जानें इसे बनाने का तरीका। लेमन मोजिटो लेमन मोजिटो बनाने के लिए:
सामग्री- नींबू की स्लाइस- 4-5, पुदीना पत्ती-8, शुगर सिरप- 45 एमएल, मोजीटो मिंट- 7 ड्रॉप्स, सोडा- 500 एमएल नींबू का रस- स्वादानुसार, क्रश किए हुए बर्फ, लेमन मोजिटो बनाने का तरीका- नींबू को छोटे टुकड़ों मे काट लें और बीज वाला भाग निकाल लें। एक ग्लास में शुगर, नींबू और पुदीने की पत्त्तीया डालकर अच्छे से कूठ लें। अब इसमें कुचली हुई बर्फ और नींबू का रस डालें। साथ ही, ऊपर से सोडा डालें और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। ग्लास मे क्रश किया हुआ बर्फ डालें। आपका लेमन मोजिटो बनकर तैयार है, आप चाहे तो इसमें वोदका भी मिला सकती हैं। लेकिन इसे ठंडा ही पीए तभी इसका जमा है।
मिन्ट मोजिटो मॉकटेल मिन्ट मोजिटो मॉकटेल बनाने के लिए सामग्री:
ताजे पुदीने के पत्ते1/2 कप, नींबू- 1, शुगर- 4 टेबल स्पून, पेपरमिंट फ्लेवर की कैंडी-8, क्रशड आईस- 1 कप, लेमनेड-2 कप ताजे पुदीने के पत्ते5, मिन्ट मोजिटो मॉकटेल बनाने का तरीका- सबसे पहले नींबू को आठ टुकड़ों में काट लें और और बीज वाला भाग निकाल लें। फिर इन्हें एक शीशे के ग्लास में रखें और ऊपर से पूदीने के पत्ते डालें, साथ ही, शुगर और इन सभी को एक बेलन के मदद से अच्छी तरह क्रश करें। बचे हुए नींबू को आधा करें और एक आधे भाग से ग्लास के रिम पर घेर दें।







