एक नर्स ने किसी निजी हॉस्पिटल से यह फोटो खींची है और सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ये वृद्ध 3 दिनों से अस्पताल में हैं. और इन 3 दिनों में परिवार का कोई भी सदस्य उन्हें देखने नहीं आया. वहीँ एक कबूतर 2 दिन से उनके बेड पर आकर थोड़ी देर बैठकर चला जाता है. पता चला कि वे अस्पताल के बगल पार्क की बेंच पर बैठकर इस कबूतर को दाना डालते थे. और इस मुसीबत की घडी में शायद इस कबूतर ने उन्हें याद रखा! बता दें कि यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।







