Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सेक्स और नशे को बढ़ावा देती हैं नए साल की पार्टियां!

    ShagunBy ShagunDecember 29, 2017 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 793

    कर्नाटक के हिंदूवादी संगठनों का दावा

    नई दिल्ली 29 दिसम्बर। बेंगलुरू में नए साल के जश्न में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के कार्यक्रम को रद्द कराने के बाद कर्नाटक की मोरल पुलिस ने नए साल की खुशी में होने वाले तमाम कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। संस्कृति के तथाकथित ठेकेदारों ने नए साल के जश्न को सेक्स और नशे को बढ़ावा देने वाला बताया है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत कई दलों ने स्थानीय पुलिस से मांग की है कि नए साल की संध्या पर शहर के होटल बंद रखे जाएं, क्योंकि इन होटलों में पार्टी के नाम पर सेक्स और नशे का कारोबार होता है। हालांकि, कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने इस तरह की मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि बजरंग दल या अन्य किसी भी दल को इस तरह की बातें कहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ये दल हर साल इस तरह की मांग उठाते हैं, जिसका कोई औचित्य ही नहीं है। हाल ही में इन्हीं तथाकथित राष्ट्रवादी संगठनों ने सनी लियोन का नए साल की संध्या पर होने वाले कार्यक्रम का विरोध किया था। कन्नड़ में कुछ संगठनों ने सनी लियोन के इस कार्यक्रम का विरोध किया था। इस दौरान कर्नाटक रक्षा वेदिके युवा सेना (केआरवी) ने कहा था कि अगर सनी लियोन का यह कार्यक्रम होगा तो युवा सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे। केआरवी ने आरोप लगाया था कि सनी लियोनी का यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर हमला होगा।

    उधर, बेंगलुरू पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान सनी लियोन को अतिरिक्त सुरक्षा देने से इंकार कर दिया था। अंत में सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर आकर इस कार्यक्रम में नहीं आने का ऐलान किया था। बता दें कि पिछले साल यहां महात्मा गांधी रोड पर नए साल की पूर्व संध्या पर बड़े पैमाने पर लड़की और महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026
    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    July 18, 2026
    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    July 18, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading