Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    क्रिकेट और बास्केट बॉल में शिया रेड का रहा जलवा

    By January 17, 2018Updated:January 17, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 718

    ‘शियाड’ खेल महोत्सव-2018

    लखनऊ,17 जनवरी। शिया पी.जी. कालेज में चल रहे ‘शियाड’ खेल महोत्सव के दूसरे दिन आज क्रिकेट और बास्केट बाल के मैच हुए। शुरूआत क्रिकेट मैच से हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा रहें। उन्होंने प्रतीकात्मक बैटिंग कर खेल की शुरूआत की। इस मैच में शिया रेड ने शिया ग्रीन पर बड़े अन्तरों से विजय हासिल की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए विमल यादव को मैन आॅफ द मैच प्रदान किया।


    खेल देता है संघर्ष की प्रेरणा: मुकेश शर्मा

    मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। वह हमें विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष की प्रेरणा देता है।

    कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहेगा: यासूब अब्बास

    मौलाना यासूब अब्बास साहब ने कहाकि शिया कालेज में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहेगा, ताकि छात्रों का शिक्षा के साथ चैमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिया कालेज के शिक्षकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समन्वित प्रयास की प्रशंसा की।


    मैच की शुरूआत में मैच में बोर्ड आॅफ ट्रस्टीज के उपाध्यक्ष चैधरी शरीफुल हसन जैदी साहब, मौलाना यासूब अब्बास साहब, मीसम रफीक साहब, अजहर जैदी साहब, महाविद्यालय के प्रबंधक अब्बास मुर्तजा शम्सी साहब, प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद मियां ने मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ खिलाड़ियों का परिचय लिया और उत्साहवर्द्धन किया।

    खेल निदेशक डाॅ. कुवर जय सिंह ने बताया कि मैच में शिया ग्रीन ने टाॅस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया, लेकिन उसका यह फैसला उल्टा पड़ा। शिया ग्रीन की तरफ से खराब फिल्डिंग और गेंदबाजी तथा शिया रेड ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 152 रन बना लिये थे। शिया रेड की तरफ से सबसे अधिक 48 रन सफदर अब्बास ने बटोरे, जबकि मैन आॅफ द मैच विमल यादव ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 22 रन के साथ 4 विकेट भी झटके।

    शिया ग्रीन की तरफ से शुरूआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। शिया ग्रीन की तरफ से कप्तान मानस मिश्रा के नाटआउट 18 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नही बना सका। पूरी टीम मात्र 11.3 ओवर में 78 रन पर आल आउट हो गई। मैच के अंपायर डाॅ. आशीष राय व डाॅ. सै. अली मेंहदी रहे। जबकि कमेन्ट्री का जिम्मा डाॅ. प्रदीप शर्मा ने संभाला।

    इसके बाद महोत्सव के दूसरे इवेंट में बास्केट बाल का मैच शिया रेड और ब्लू के बीच हुआ, जिसमें शिया रेड ने 54 के मुकाबले 39 प्वाइंट से शिया ब्लू को पराजित कर दिया। शिया रेड की तरफ से हसन अब्बास ने सर्वाधिक 22 प्वाइंट हासिल किये। राज शिरीन ने 15 और इब्राहिम ने 12 प्वाइंट अर्जित किये। जबकि शिया ब्लू से अकेले शिवम ने 28 प्वाइंट हासिल किये, लेकिन टीम के अन्य सदस्यों की तरफ से अच्छा खेल न होने से वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

    डाॅ सिंह ने बताया कि कल गुरूवार को क्रिकेट, कब्बडी तथा शुक्रवार 19 जनवरी को क्रिकेट के फाइनल के साथ पुरस्कार वितरण और समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

    #Shia PG Collage lucknow

    Keep Reading

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading