लखनऊ, 21 जुलाई 2018: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय अधीक्षक डॉ सुनील गोरिया के सुबह 08 बजे से रात 11 बजे तक पुस्तकालय के गेट पर ताला लगाने के तुगलकी फरमान को लेकर विवि के समस्त छात्रों ने 24 घण्टे पुस्तकालय खुला रहने के लिए निवेदन किया है। इस बात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम दी गयी।







