छात्रवृत्ति बंद होने के विरोध में पिछले 75 दिनों से हैं आंदोलनरत
मुंबई, 08 मई। सोमवार को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई में आयोजित दीक्षान्त समारोह (convocation ceremony) मे दलित छात्र अजित शेखर जो कि इस समय दलित और आदिवासी अध्ययन कोर्स मे परास्नातक में अध्ययनरत हैं, उन्होंने अपनी डिग्री लौटा दी।

ज्ञात हो कि बहुजन छात्र पिछले 75 दिनों से आंदोलनरत हैं। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें छात्रवृत्ति के अंतर्गत आने वाले एससी/एसटी छात्रों से हास्टल तथा, मेस का भुगतान करने को कहा गया था, तथा आने वाली बैच को कोई फीस माफी नहीं मिलेगी। विदित हो की यूनिवर्सिटी ने पिछड़ा छात्रवृत्ति 2015 मे ही बन्द कर दी थीं, इसके लिए बहुजन छात्र पूरे यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे हैं। इसी कड़ी मे डिग्री वितरण समारोह मे दलित छात्र अजित शेखर ने मंच पर डिग्री लेने से मना कर दिया।






