एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति लगभग दो वर्ष से नहीं मिल पा रही है
लखनऊ, 20 फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेे छात्रों को लम्बे समय से छात्रवृत्ति न मिलने के कारण इंदिरा नगर स्थित समाज कल्याण विभाग में बुधवार को प्रदर्शन किया। 11 बजे पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिलने की मांग करने लगे। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने मिलवाने से मना कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता गेट पर ही बैठ कर धरना देने लगे। काफी मशक्कत के बाद दो घंटे समाज कल्याण अधिकारी एसके मिश्रा पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह के अन्दर उनके विभाग से सबंधित सारी दिक्कतों को दूर करने का अश्वासन दिया।

इससे पहले संगठन मंत्री अभिलाष ने कहा कि एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति लगभग दो वर्ष से नहीं मिल पा रही है। इससे गरीबों छात्रों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्र समय से भोजन नहीं मिल पा रहा है। ना ही फीस जमा हो पा रही है। उन छात्रों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्र बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। विभाग में लिफ्ट खराब होने कारण वह अपनी मांग को भी नहीं उठा पा रहे हैं। यह छात्रों की उपेक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। काफी समय से हम लोग इनकी मांगों को उठा रहे पर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
महानगर संगठन मंत्री अंशुल ने कहा कि छात्रों की समस्या को लेकर विभाग तनिक भी गंभीर नहीं है। दिव्यांग और गरीब छात्रों को अपने अधिकार मांगने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।
इस मौके पर सौरभ राय, आशुतोष काशी, अभिषेक तिवारी, सरल, दिव्यांश प्रताप, रवि सिंह, नितीश, प्रशांत, हेमंत, रवीन्द्र, राणा, हैरी, विशाल शुक्ला समेत अनेक लोग उपास्थित रहे।






