लखनऊ, 01 अगस्त 2018: जोरदार बारिश से आम जनजीवन ही नहीं, जंगली जानवरों के साथ साँपों के ठिकाने भी प्रभावित हुए हैं यही कारण हैं कि वह जहाँ कहीं भी सुरक्षित ठिकाना मिलता है आशियाना बना लेते हैं। अभी 23 और 31जुलाई को बीबीएयू में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया था। वहीँ आज छात्रावास
के टॉयलेट में भी आज सांप निकलने से छात्रों में दहशत फ़ैल गयी।
बता दें कि बीबीएयू यूनिवर्सिटी में अभी कुछ दिन पहले भी अजगर निकलने से हड़कंप मच गया था, छात्रों ने इसे देखते ही फोटो के साथ वीडियो भी बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कुछ लोगों ने वन विभाग को फोन भी मिलाया लेकिन तब तक वह झाड़ियों में जाकर गुम हो गया। इसके बाद 31 जुलाई को भी एक अज़गर ने एक बत्तख को चीरफाड़ कर खा गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया था।

जानकारी के अनुसार छात्रावासों में साँपो के निकलने से छात्रो में दहशत का माहौल बना हुआ है। छात्रों का कहना हैं कि विवि प्रशासन इसे अनदेखा कर रहे है। उन्होंने कहा कि सांप के काटने से कभी भी किसी के साथ बड़ी घटना हो सकती है। छात्रो ने कहा कि विवि प्रशासन कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था के भी कोई इंतजाम नहीं कर रहा है और न ही विवि के हेल्थ सेंटर में इंजेक्शन की भी कोई सुविधा है।
छात्रों ने बताया कि आज फिर रात लगभग 11 बजे कनिष्का हॉस्टल के बाथरूम में साँप को देखा गया जिससे कनिष्का छात्रावासों के छात्रो ने नीचे तल के बाथरूम का प्रयोग करना बंद कर दिया है। इसके अलावा कल सुबह ही हॉस्टल के बाहर से अजगर को पकड़ा गया है। छात्र संघटन ने समस्त छात्रो से सावधानी बरतने कि अपील की है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-wiper-snake-in-bbau-university-28621-2/







