लखनऊ, 16 सितम्बर 2018: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 4 नवंबर को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन www.upbascedubord.gov.in पर 18 सितंबर अपराहन से शुरू होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक है। निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क 16 सितंबर से 5 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट लेने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक रखी गई है।







