लखनऊ, 27 जुलाई 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष, एमकॉम और एमए इतिहास में सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज के प्रवेश पांच अगस्त तक होंगे। फार्म का मूल्य छह सौ रुपये है। अभ्यर्थी प्रातः नौ बजे से दो बजे तक महाविद्यालय कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
यह जानकारी प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने दी। उन्होंने बताया कि बीकॉम रेगुलर की सभी सीट भर चुकी है। बीए प्रथम वर्ष की कुछ सीट अभी बची है। इन सबकी कक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो चुकी है।







