लखनऊ, 17 जुलाई 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में बी कॉम प्रथम वर्ष प्रवेश की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने के लिए उन्नीस जुलाई तक का समय दिया गया है। प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने बताया कि लिस्ट में जिसका नाम है उन्हें काउंसलिग के लिए प्रातः नौ बजे से बारह बजे तक महाविद्यालय में आना होगा। इसके बाद ही बीकॉम में सेल्फ फाइनेंस प्रवेश का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की एक सौ बीस सीट है। प्रो कौर ने बताया कि इसी हफ्ते महाविद्यालय में विधिवत कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। बीए प्रथम वर्ष, एमकॉम, और एम ए इतिहास में भी प्रवेश चल रहा है।







