लखनऊ, 29 अगस्त 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में स्वच्छता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासन द्वारा भेजे गए विशेषज्ञ ने संबंधित पहलुओं पर जानकारी दी। अपने महानगर को स्वच्छ रखना और स्वच्छता सूची में उसे सम्मानजनक स्थान दिलाने का प्रयास करना हम सबका दायित्व है।
प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने कहा कि अपने घर की भांति नगर को भी स्वच्छ रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ अमित वर्धन, डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ आलोक भरद्वाज, डॉ नरेंद्र सिंह,डॉ शहादत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।







