अजय राम निर्देशित फिल्म की शूटिंग आगरा-मथुरा में, जनवरी 2027 में रिलीज की योजना
मुंबई। सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स की ऐतिहासिक फिल्म ‘निस्सा’ में अभिनेता शिवा औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। हेमंत बिरजे सेनापति मीर बख्श की भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशन अजय राम कर रहे हैं।
फिल्म मुगल शासक औरंगजेब के दौर पर आधारित है। इसमें सुधा चंद्रन, मुश्ताक खान, विनोद नागर, राखी जायसवाल, गौरव सिंह, श्वेता सिंह और बाल कलाकार काव्या बेलोटे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी सग्रिला वी. कहार ने लिखी है। संगीत आसिफ इकबाल और कॉस्ट्यूम अनामिका यादव संभाल रही हैं।
शूटिंग आगरा और मथुरा की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर होगी। निर्माताओं ने जनवरी 2027 में रिलीज की योजना बनाई है। निर्देशक अजय राम और निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल इससे पहले ‘हाय ज़िंदगी’ में साथ काम कर चुके हैं।







