Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    खेल लाता है जीवन में अनुशासन: बृजेश पाठक

    By January 16, 2018Updated:January 16, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    शिया कालेज में ‘शियाड’ खेल महोत्सव 2018 प्रारम्भ


    श्री पाठक को गार्ड आॅफ आॅनर से सम्मानित किया गया

    लखनऊ,16 जनवरी। शिया पी.जी. कालेज लखनऊ में आज से चार दिनों तक चलने वाले ‘शियाड’ खेल महोत्सव 2018 का भव्य आयोजन शुरू हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिया कालेज प्रबंधन की इस तरह के आयोजन के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
     
    कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि श्री पाठक को गार्ड आॅफ आॅनर से सम्मानित किया गया। उन्होंने तिरंगा युक्त गुब्बारे तथा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाये। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को खेल के प्रति खेल भावना रखने का शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी इस महाविद्यालय की वर्षों से ख्याति रही है और अब मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में यह महाविद्यालय दिनोदिन दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। श्री पाठक ने कहाकि खेल से जीवन में अनुशासन का भाव पैदा होता है।
    मौलाना यासूब अब्बास ने महोत्सव के बेहतरीन आयोजन के लिए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि वह महाविद्यालय में शैक्षिक और खेल गतिविधियों को उत्तरोत्तर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। महोत्सव में बोर्ड आॅफ ट्रस्टीज के उपाध्यक्ष चौधरी शरीफुल हसन जैदी साहब, बोर्ड के सदस्य अनवर हसन रिजवी साहब, शकील अब्बास रिजवी साहब, कमर हुसैन साहब, मौलाना यासूब अब्बास साहब, मीसम रफीक साहब, अजहर जैदी साहब, महाविद्यालय के प्रबंधक अब्बास मुर्तजा शम्सी साहब, प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद मियां समेत सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन डाॅ. सरवर तकी ने किया।
    खेल निदेशक डाॅ. कुंवर जय सिंह ने बताया कि आज 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़ के साथ शाॅट पट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर की दौड़ में सत्येन्द्र कुमार प्रथम, शशिकांत तिवारी द्वितीय और मानस मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में भी सत्येन्द्र कुमार प्रथम, मोहम्मद रियाज द्वितीय व शशिकांत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सत्येन्द्र कुमार प्रथम, पंकज पाल द्वितीय और हिमांशु यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान पर श्रवण शर्मा, द्वितीय स्थान पर जितेन्द्र सिंह और तृतीय स्थान पर प्रदीप कुमार रहे।
    ट्रिपल जम्प में सै. मोहम्मद इब्राहिम प्रथम, परवेज अहमद द्वितीय व हसन अब्बास ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में मोहम्मद रियाज प्रथम, रजत मेहरोत्रा द्वितीय व नायब अहमद तीसरे स्थान पर रहे। शाॅट पट में हसन अब्बास मेंहदी को प्रथम, मो. दानिश को द्वितीय व मोहम्मद रियाज को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में हसन प्रथम, परवेज अहमद द्वितीय व शशिकांत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।
    डाॅ सिंह ने बताया कि बुधवार को क्रिकेट, बास्केट बाल का आयोजन होगा। गुरूवार को क्रिकेट, कब्बडी तथा शुक्रवार को फाइनल क्रिकेट के साथ पुरस्कार वितरण और समापन सत्र का आयोजन किया जायेगा।

    #Shia PG Collage lucknow

    Keep Reading

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    A Chess Referee Revolution Begins in Lucknow! Grand Launch of the Senior National Arbiters' Seminar – 50 Aspirants Ready to Vie for FIDE Titles!

    लखनऊ में शतरंज रेफरी क्रांति शुरू! सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का धमाकेदार शुभारंभ – FIDE टाइटल के लिए 50 योद्धा तैयार!

    T20 World Cup 2026 Final: India thrash New Zealand by 96 runs, become champions for the third time!

    टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा, तीसरी बार चैंपियन बने!

    Balaji Enterprises wins Nishatganj Champions Trophy Season 13, Aman Chaudhary becomes Man of the Tournament

    निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 13 में बालाजी एंटरप्राइजेज विजेता, अमन चौधरी बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading