Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    भोजपुरी सिनेमा में दो नई फिल्मों का जोरदार आगाज: ‘पिया का घर’ की शूटिंग शुरू, ‘सी.आई.डी बहू’ का ट्रेलर वायरल

    ShagunBy ShagunFebruary 16, 2026 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Shooting of 'Piya Ka Ghar' begins, trailer of 'CID Bahu' goes viral
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    लखनऊ : भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों जोश का माहौल है। लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी की नई फिल्म “पिया का घर” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुरू हो गई है।

    Shooting of 'Piya Ka Ghar' begins, trailer of 'CID Bahu' goes viral
    ‘पिया का घर’ की शूटिंग शुरू

    एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही यह पारिवारिक-भावनात्मक कहानी रिश्तों, प्रेम और संस्कारों की गहराई को संवेदनशील तरीके से दिखाएगी। काजल ने कहा कि जौनपुर की खूबसूरत लोकेशन और टीम का सहयोग शानदार रहा है, और फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी। फिल्म में काजल के साथ रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परुल ठाकुर, रीना रानी, समर्थ चतुर्वेदी सहित कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। निर्देशन संजय श्रीवास्तव का है और निर्माता रौशन सिंह व सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं।

    आम्रपाली दुबे की फिल्म “सी.आई.डी बहू” का ट्रेलर रिलीज

    Shooting of 'Piya Ka Ghar' begins, trailer of 'CID Bahu' goes viral
    ‘सी.आई.डी बहू’ का ट्रेलर वायरल

    दूसरी ओर, आम्रपाली दुबे स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म “सी.आई.डी बहू” का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और वायरल हो गया है। श्रेयश फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म में आम्रपाली एक अनोखे किरदार में हैं

    अपने ही घर में जासूसी करती बहू! ट्रेलर में सस्पेंस, कॉमेडी, इमोशन और पारिवारिक ड्रामा का शानदार मिश्रण है। आम्रपाली ने इसे अपने करियर की खास फिल्म बताया, जो परिवार और रिश्तों की भावनाओं को खूबसूरती से पेश करती है। निर्माता प्रेम राय और सह-निर्माता शाइस्ता खान हैं, निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। फिल्म में श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, अयाज़ खान सहित कई कलाकार हैं। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि रिलीज पर यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

    दोनों फिल्में भोजपुरी दर्शकों को परिवार, भावनाओं और मनोरंजन का नया अनुभव देने का वादा कर रही हैं। फैंस अब इनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading