उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक और खूबसूरत लोकेशनों पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई और मनोरंजक फिल्म “ससुराल गेंदा फूल” की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही है, जिसके निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मीला आर. सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जो अपने निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की शूटिंग बड़े उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ। फिल्म के डीओपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में फिल्मांकन हो रहा है।
इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े और उभरते हुए कलाकार को शामिल किया गया है। मुख्य भूमिकाओं में रितेश उपाध्याय और ऋचा दीक्षित हैं, जिनके साथ समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, विनोद मिश्रा, पूजा ठाकुर, सोनू पांडे, आंचल तिवारी, और कई अन्य कलाकार फिल्म की कहानी को जीवंत बनाएंगे। सहायक भूमिकाओं में संजय मिश्रा, सोनिया मिश्रा, सुजीत सार्थक, और आशीष यादव जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत ओम झा और संतोष पुरी द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन्स का मिश्रण है। फिल्म की कहानी ससुराल और उसके विभिन्न पहलुओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रिश्तों की मिठास और तकरार दोनों शामिल है।
आगे की जानकारी देते हुए बताया गया कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।