Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    यश की तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग शुरू, एक रहस्यमय घटनाओं पर तो दूसरी हंसाने और तीसरी भावनात्मक रूप से दर्शकों का दिल छुएगी

    ShagunBy ShagunDecember 24, 2024 फिल्म 4 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 730

    यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले तीन बड़ी फिल्मों—’चंद्रकांता’, ‘करिया मर्द गोर मेहरारू’ और ‘पराया आप’ की शूटिंग जोर-शोर से इन दिनों गुजरात में चल रही है। इन फिल्मों में यश कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्माण वे निधि मिश्रा के साथ मिलकर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और इमोशन्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।

    बात अगर करें यश कुमार की “चंद्रकांता” की तो, इस फिल्म में उनके साथ सपना चौहान, तृषा कर मधु, प्रीति मौर्या, अमित शुक्ला, और अनीता रावत जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक अद्भुत प्रेम कहानी और रहस्यमय घटनाओं पर आधारित है। रुस्तम अली चिश्ती के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैमरे की जिम्मेदारी जहांगीर सैयद ने संभाली है।

    वहीं, “करिया मर्द गोर मेहरारू” एक मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें यश कुमार के साथ सपना चौहान, अनीता रावत, अमित शुक्ला, शाहिद संस, विमलेश कुमार सिंह, प्रिया शुक्ला, प्रिया राय, राधे मिश्रा, संजीव मिश्रा, नीतू यादव और महेश आचार्य जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के साथ सामाजिक संदेश भी देगी।

    तीसरी फिल्म “पराया आप” है। यह एक ऐसी भावनात्मक कहानी है, जो दर्शकों को रुलाने और उनकी आत्मा को छूने का वादा करती है। फिल्म में यश कुमार के साथ शिविका दीवान, गरिमा दीक्षित, शिवम तिवारी, संजीव मिश्रा, शाहिद संस, और राधे मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं।

    इन तीनों फिल्मों का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा ने किया है। निर्देशन की कमान रुस्तम अली चिश्ती ने संभाली है, जबकि कैमरे के पीछे जहांगीर सैयद ने शानदार काम किया है। उत्तर प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन पर चल रही इन फिल्मों की शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

    यश कुमार और उनकी टीम के मुताबिक, ये फिल्में न केवल भोजपुरी सिनेमा के स्तर को ऊंचा करेंगी, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाएंगी। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच इन प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह चरम पर है।

    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    4 Comments

    1. tlover tonet on March 4, 2025 8:32 pm

      I’ve been browsing online more than 3 hours today, but I by no means discovered any attention-grabbing article like yours. It¦s beautiful value sufficient for me. Personally, if all site owners and bloggers made just right content material as you did, the net will be much more useful than ever before.

      Reply
    2. Free Basketball Streaming Site on April 4, 2025 8:08 pm

      I’ve learn some excellent stuff here. Certainly value bookmarking for revisiting. I surprise how much attempt you set to create the sort of wonderful informative web site.

      Reply
    3. CHL live stream on April 6, 2025 7:52 am

      Thank you for sharing with us, I believe this website really stands out : D.

      Reply
    4. Free Golf Streaming on April 7, 2025 11:04 am

      Youre so cool! I dont suppose Ive read something like this before. So good to search out anyone with some authentic thoughts on this subject. realy thanks for beginning this up. this website is something that’s needed on the internet, somebody with a little originality. useful job for bringing one thing new to the internet!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading