मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा दास की वेब सीरीज ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ ने उन्हें रातोंरात सनसनी बना दिया है। इस सीरीज की जबरदस्त सफलता ने श्रद्धा को IMDb की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ लिस्ट में चौथे पायदान पर ला खड़ा किया, जहां उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

श्रद्धा ने उत्साह के साथ कहा, “एक दोस्त के मैसेज से पता चला कि मैं 15वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई। यह मेरे लिए अविश्वसनीय है!” सीरीज में ‘रक्षा’ के किरदार में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि यह किरदार इतना प्यार बटोरेगा। असल जीत तो फैंस का प्यार है।”
दक्षिण, हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने वाली श्रद्धा का यह IMDb उछाल उनके संघर्ष और ग्लोबल अपील का शानदार नमूना है।







