Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    बॉलीवुड में दो अलग-अलग टैलेंट की चमक: श्रेया शर्मा की बड़ी छलांग और पूनम झा का धमाकेदार पार्टी गाना

    ShagunBy ShagunJanuary 9, 2026 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Two distinct talents shine in Bollywood: Shreya Sharma's big leap
    श्रेया शर्मा की बड़ी छलांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 707

    मुंबई: बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं का जलवा लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ अभिनेत्री श्रेया शर्मा अपने करियर में निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ सिंगर पूनम झा ने अपना नया पार्टी एंथम “मज़ा ले ले” से म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा दी है। दोनों ही टैलेंट अपनी-अपनी फील्ड में दर्शकों और इंडस्ट्री का ध्यान खींच रहे हैं।

    श्रेया शर्मा का नया अवतार और विवेक ओबेरॉय के साथ जोड़ी

    हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मस्ती 4 में अपने प्रभावशाली अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाली श्रेया शर्मा अब अपने करियर की अगली बड़ी छलांग के लिए तैयार हैं। वह अनुभवी अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज ग्रे में फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। यह उनकी पहली बार विवेक ओबेरॉय के साथ ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।

    Two distinct talents shine in Bollywood: Shreya Sharma's big leap
    श्रेया शर्मा की बड़ी छलांग

    फिल्म जटिल रिश्तों, भावनात्मक टकराव और मानवीय संवेदनाओं की गहरी परतों वाली कहानी पर आधारित है, जिसमें श्रेया का किरदार कहानी की भावनात्मक धुरी माना जा रहा है। श्रेया ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “मिस्टर एंड मिसेज ग्रे मेरे पास उस वक्त आई, जब मैं खुद को भावनात्मक और रचनात्मक रूप से चुनौती देने वाला किरदार तलाश रही थी। विवेक ओबेरॉय के साथ काम करना एक बेहतरीन सीखने का अनुभव है। यह कहानी गहरी, सच्ची और परतदार है, और मेरा किरदार एक शक्तिशाली भावनात्मक यात्रा से गुजरता है।”

    इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि मस्ती 4 ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई, तो मिस्टर एंड मिसेज ग्रे उनके अभिनय को नई ऊंचाई और मजबूत पहचान देने वाली साबित हो सकती है। श्रेया अब उभरती अभिनेत्री से आगे बढ़कर अपने दम पर अगली पीढ़ी की मजबूत दावेदार बनकर उभर रही हैं।

    पूनम झा का “मज़ा ले ले” बना परफेक्ट पार्टी ट्रैक

    दूसरी ओर, म्यूजिक वर्ल्ड में पूनम झा का नया गाना “मज़ा ले ले” ने धूम मचा रखी है। कामाख्या बीट्स के बैनर तले रिलीज़ इस हाई-एनर्जी डांस पार्टी सॉन्ग को मिला शानदार रिस्पॉन्स दर्शकों की पसंद को साफ बयां कर रहा है।

    गाने के भव्य लॉन्च और स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन मुंबई के पीवीआर आइकॉन, अंधेरी में किया गया, जहां बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद रहीं। इस मौके पर राहुल रॉय, उनकी बहन प्रियंका सहित कई हस्तियों ने पूनम झा और मनोज झा को बधाई दी।

    Two distinct talents shine in Bollywood: Shreya Sharma's big leap and Poonam Jha's sensational party song.
    पूनम झा का धमाकेदार पार्टी गाना

    “मज़ा ले ले” में पूनम झा ने देव नेगी के साथ अपनी आवाज दी है। गाने का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया, कोरियोग्राफी विष्णु देवा की है, जबकि सिनेमैटोग्राफी चेन्नई एक्सप्रेस फेम डडली ने संभाली है। वीडियो में पूनम झा के साथ अनायरा गुप्ता और ईशान शंकर भी डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आते हैं।

    लॉन्च के दौरान गणेश आचार्य ने टीम की जमकर तारीफ की और इसे “परफेक्ट पार्टी सॉन्ग” बताया। पूजा चोपड़ा ने पूनम की आवाज और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करेंगी। कामाख्या बीट्स के संस्थापक मनोज झा ने बताया कि यह लेबल खासतौर पर टैलेंटेड कलाकारों, विशेषकर महिलाओं को मजबूत मंच देने के लिए शुरू किया गया है। पूनम झा ने इसे अपने सपनों की उड़ान बताते हुए पूरी टीम का आभार जताया।

    बता दें कि बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में नई पीढ़ी अपनी मेहनत और टैलेंट से मजबूत जगह बना रही है। चाहे वह श्रेया शर्मा की भावनात्मक गहराई हो या पूनम झा की एनर्जी से भरपूर आवाज दोनों ही दर्शकों के दिल जीतने के लिए तैयार हैं!

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading