नई दिल्ली, 13 मार्च 2024: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने स्थापित किए जा रहे जन औषधि केंद्रों (जेएके) को टर्म लोन और कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करने के लिए फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
बता दें कि जेएके को पीएमबीआई, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जाता है और वे प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत नागरिकों को सस्ती कीमतों पर जेनेरिक दवाएं प्रदान करते हैं। बता दें कि देश में 10000 से अधिक JAK स्टोर चालू हैं और माननीय प्रधानमंत्री ने अगले 2 वर्षों में अतिरिक्त 15000 नए JAK स्टोर खोलने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार ने पिछले 8 वर्षों में जेएके कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए कैसे काम किया है। उन्होंने दुकानों पर उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई मजबूत प्रक्रियाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने सिडबी और पीएमबीआई की संयुक्त पहल पर संतोष व्यक्त किया और उल्लेख किया कि यह जेएके स्टोर्स की लाभप्रदता में सुधार करने में काफी मदद करेगा।
सिडबी के सीएमडी श्री एस. रमन्न ने कहा, ‘इस प्रतिष्ठित और दूरदर्शी कार्यक्रम से जुड़ना सिडबी के लिए गर्व का पल है जो देश के सभी नागरिकों के लाभ के लिए है। SIDBI ने अपने क्रेडिट परिचालन को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है और नवीनतम डिजिटल तकनीक और देश की सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का उपयोग किया है।







