नई दिल्ली, 18 नवंबर, 2023: सूक्ष्म एवं लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तपोषण और विकास में लगे देश के प्रमुख वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बताया जा रहा है कि एमएसएमई तक ऋण की पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) के साथ समझौता किया गया है, जो स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास के लिए आयातित प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं। इस समझौते का निष्पादन सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक राहुल प्रियदर्शी और टीडीबी के निदेशक राजेश जैन द्वारा किया गया।

यह समझौता टीडीबी और सिडबी के नियमों और शर्तों के अनुसार पात्र एमएसएमई को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए टीडीबी और सिडबी द्वारा एक संयुक्त पहल है। सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक राहुल प्रियदर्शी ने कहा, “सिडबी का जोर एमएसएमई के इको-सिस्टम को मजबूत करने और भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” कि विचारधारा को साकार करने और भारत को “आत्मनिर्भर” बनाने पर है। उन्होंने कहा की सिडबी और टीडीबी की यह व्यवस्था भारत में एमएसएमई के वित्तपोषण के सामान्य दृष्टिकोण का समर्थन करेगी।”







