Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    कौन बनेगा करोड़पति 13 की विजेता हिमानी बुंदेला से पत्रकार के रूप में मिले सिंगर जुबिन नौटियाल, आवाज पहचानकर भावुक हुयी हिमानी

    ShagunBy ShagunSeptember 7, 2021 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 753

    हिमानी को आगरा में उनके घर जाकर चौंका दिया, दृष्टिबाधित युवा शिक्षिका हैं हिमानी बुंदेला

    सबके दिलों में जगह बना रहे सिंगर जुबिन नौटियाल ने अचानक हिमानी बुंदेला से मिलकर उन्हें चौंका दिया ! बता दें कि आगरा की एक दृष्टिबाधित युवा शिक्षिका हिमानी बुंदेला 1 सितंबर 2021 को केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनीं। कौन बनेगा करोड़पति 13 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हिमानी बुंदेला की उनके पसंदीदा गायक जुबिन नौटियाल से बात करने की इच्छा को पूरा किया, जो वर्तमान में लाखों दिलों को अपनी दिलकश आवाज से जीत रहे हैं।

    मालूम हो कि जुबिन नौटियाल से मिलना उनका सपना था और उन्होंने शो जीतने के बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज भी भेजा। उनकी मासूमियत से प्रभावित होकर, गायक जुबिन नौटियाल ने उन्हें सरप्राइज़ करने का फैसला किया। हिमानी की बहन की मदद से सरप्राइज देने की योजना बनाई गई और जुबिन की टीम ने आगे बढ़कर सभी जरूरी इंतजाम किए।

    जुबिन ने एक पत्रकार के रूप में आगरा में उनके घर का दौरा किया। बातों के दौरान जब उन्होंने जुबिन से मिलने की इच्छा जाहिर की और अपने पसंदीदा गीतों में से एक ‘खुशी जब भी तेरी’ गाया, तो गायक ने उस सॉन्ग को इंटरव्यू के बीच गा दिया और हिमानी ने महसूस किया कि उनके पसंदीदा कलाकार उनके ठीक बगल में बैठें हैं। उसके बाद पूरा माहौल भावनात्मक हो गया और फिर जब जुबिन ने ‘खुशी जब भी तेरी’ सॉन्ग गाया तो हिमानी को विश्वास नहीं हो रहा था।

    जुबिन ने कहा, ‘जब हिमानी ने मुझे शो के बाद एक वॉयस नोट भेजा तो ये वास्तव में मेरे दिल को छू गया था और फिर मैंने हिमानी से मिलने की ठान ली था। जब मैं हिमानी से मिलने उनके घर पहुंचा, तो वहाँ का माहौल इतना प्यार भरा था और उन्होंने व उनके परिवार वालों ने बहुत दिल से मेरा स्वागत किया था। उनके जैसे प्रशंसकों से मिलने और बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है जिसका मैं बयान नहीं कर सकता। वे हमारे देश का भविष्य हैं और मुझे भारत के सभी हिस्सों से ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को आगे आता देखकर बहूत खुशी होती है। उनका स्नेह और प्यार ही मुझे और अच्छा करने और लोगों के बीच प्यार बांटने के लिए प्रेरित करता है।

    एक छोटे शहर से आयी हुई लड़की के लिए यह सपने के पूरा होने जैसा था। हिमानी अपने पसंदीदा कलाकार से मिलकर और उनके एक वॉयस नोट को क्विज़ शो में दिखा देने से बेहद उत्साहित थी। जुबिन नौटियाल का उन्हें घर जा कर मिलना परिवार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है, जो दिलों में हमेशा के लिए एक यादगार छाप छोड़ गया है और साथ ही आगरा में उनके घर का वीडियो जहाँ हमें दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक दिखाई दे रही है। जुबिन नौटियाल के बेहद सदय, विनम्र और दिल को छू लेने वाले व्यवहार ने फिर से साबित कर दिया है कि मशहूर हस्तियां वास्तव में अपने प्रशंसकों की परवाह करती हैं। केबीसी प्रतियोगी और जुबिन नौटियाल की खुशी साझा करते हुए यह वीडियो देखें:

    Shagun

    Keep Reading

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    July 8, 2026
    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    July 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading