Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    रिस्क से बचने में कारगर साबित हो रहा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

    By December 26, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    इन दिनों कॉर्पोरेट जगत में मीडिया मॉनिटरिंग की अहमियत काफी बढ़ गई है. सिर्फ कॉर्पोरेट जगत ही नहीं बल्कि छोटे व्यवसाय और व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों के बीच मीडिया मॉनिटरिंग एक महत्वपूर्ण सेक्टर के रूप में उभरा है. छोटे-बड़े उद्योगपति हों या राजनीतिक घरानों से सम्बंधित व्यक्ति, मीडिया मॉनिटरिंग की जरुरत लगभग सभी को महसूस हो रही है. अब सवाल ये उठता है कि मीडिया मॉनिटरिंग है क्या और इसके लगातार डिमांड में बने रहने के पीछे क्या वजह है.

    दरअसल आम तौर पर मीडिया मॉनिटरिंग को मॉनिटरिंग की एक ऐसी यूनिट के तौर पर देखा जाता है, जो प्रिंट मीडिया में छपने वाली ख़बरों पर अपनी पैनी नजर रखता है. हालांकि जानकार अब इस ट्रेंड को बदलता हुआ देख रहे हैं. जहाँ मॉनिटरिंग अब सिर्फ प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक ही सीमित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया भी इस मामले में टॉप पर चल रहा है. सोशल मीडिया को ख़बरों के नए सोर्स के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ रोजाना अन्य किसी मीडिया माध्यम से अधिक ख़बरों का आदान प्रदान हो रहा है. और सोशल मीडिया ही एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी विषय पर सबसे जल्द सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालता है.

    मीडिया मॉनिटरिंग की अग्रणी संस्था जस्ट ट्रैक के वाईस प्रेसिडेंट उज्जैन सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया कई अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक सामान्य व्यक्ति से लेकर उच्च पदाधिकारियों तक को प्रभावित कर रहा है. फेसबुक, व्हाट्स एप या टिक टॉक जैसी सोशल मीडिया साइट पर चलने वाली फेक न्यूज़ दुनिया भर के देशों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है. इसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जाली, झूठी या भ्रमित करने वाली खबरों को ट्रैक करने के लिए भारत सरकार को नियम बनाने के निर्देश भी दिए है. हम कॉर्पोरेट वर्ल्ड में भी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जरुरत समझ सकते हैं. फेक या निगेटिव ख़बरों के जरिये सामाजिक प्रतिष्ठा पर हमला किये जाने जैसे कई मामले दर्ज किए जाते हैं. ऐसे में पर्सनल लेवल पर सोशल साइट्स को निगरानी में रखना, रिस्क से बचने का एक कारगर तरीका साबित हो सकता है.    

    बता दें कि जस्ट ट्रैक भारत में एकमात्र ऐसी कंपनी है जो मॉनिटरिंग सेवाएं प्रदान करती है. अपनी पैरेंट फर्म व पब्लिक रिलेशन क्षेत्र की टॉप 20 कंपनियों में शामिल PR 24×7 के सहयोग से जस्ट ट्रैक देश के विभिन्न राज्यों समेत श्रीलंका और पकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है. ख़ास बात यह है कि संस्था की मॉनिटरिंग यूनिट हफ्ते के सातों दिन, चौबीस घंटे सक्रिय रहती है. इसके अलावा सीएसआर लागू करने के लिए कंपनी के पास एसए 8000:2008 और वैश्विक मानक को निर्धारित करने के लिए आईएसओ 9001:2008 प्रमाणपत्र भी मौजूद है.

    Keep Reading

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading