पवन सिंह के साथ सोना सिंह ने किया इस गाने को डुएट
कोविड 19 ने जहां इस साल कई पर्व त्योहारों के रंग में भंग डाला है, वहीं अब शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा भी इस बार बेहद सादगी के साथ ही मनाये जाने के आसार है। मगर लोगों की आस्था कम नहीं हुई है, इसलिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया देवी गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। यह इस साल का पहला देवी गीत है, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया। पवन सिंह के साथ इस गाने में डुएट किया है नई सिंगर सोना सिंह ने।
गाना ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ के गीतकार संतोष साहिल हैं, जिन्होंने लॉक डाउन में लोगों की खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है।







