भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए नया गाना “महबूबा हमार” आज सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ। गाना “महबूबा हमार” को पुराने बॉलीवुड गाने के रेफरेंस से बनाया गया है। गाने को सिंगर नीलकमल सिंह गाया है।
लिंक : https://youtu.be/ZuHXSvL_4KI
इस गाने का म्यूजिक वीडियो सेंसेशनल है। इस गाने में दिव्या रालहन की अदाओं का जलवा देखने को मिलेगा। साथ ही नीलकमल सिंह के साथ उनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। नीलकमल सिंह ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी ने इंडस्ट्री में क्रांति लाने का काम किया है। इस चैनल के आने के बाद भोजपुरी गीत – संगीत का ग्राफ ऊपर उठा है। नए कॉन्सेप्ट और नई सोच के साथ आज भोजपुरी गाने भी नए हुए हैं, जो लीक से हटकर है। और यह दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है।
वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि एक और फन लविंग रोमांटिक गाना भोजपुरी के ऑडियन्स के लिए हाजिर है। हम भोजपुरी के जोनर को और ग्राफ को आगे ले जाने में अब तक सफल रहे हैं। लेकिन अभी और भी कई चीजें हैं, जिस पर काम करना है।
आपको बता दें कि इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो टीम संजु का है। निर्देशक संजय चौरसिया हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।