पटना, 29 सितंबर 2020 : आज पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ हुए भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर स्मृति दिवस मना रहा है. ऐसे में आज पटना में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, रेमो डिसूज़ा भारतीय रेसलर संग्राम सिंह, अभिनेता अभिमन्यु सिंह, देव गिल, पंकज झा, अभिनीत सर्जिकल स्ट्राइक स्मृतिशेष गाना ‘सीना अपना 56 इंच का’ लांच हुआ.
अभिषेक द्वारा निर्देशित गाने में प्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा और तमाम कलाकार हर भारतीयों में जोश भरते नजर आ रहे है. कोरोना काल में आरा निवासी अभिषेक कुमार ने बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के साथ जुड़ कर भारतीय सेना एवं पुलिस को समर्पित गीत “सीना अपना 56 इंच का” बना डाला।

अभिषेक ने इस गाने को सम्पूर्ण भारतवासी को समर्पित किया गया है. गाने के वीडियो में बीजेपी कला संस्कृति प्रदेश अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में दिख रहे है,
ग़ौरतलब है अभिषेक कलर्स चैनल के फुलवा, सोनी चैनल के बड़े अच्छे लगते हैं जैसे प्रसिद्ध सीरियल सहित ज़िला ग़ाज़ियाबाद, देसी क़ट्टे जैसे हिंदी फ़िल्मों का अहम हिस्सा रह चुकें हैं। इससे पूर्व अभिषेक नेपाल भूकम्प पीड़ितों के लिए रूह कम्बदी और क़ोरोना वारियर्स के लिए वी थैंक यू जैसा गाना बना कर काफ़ी सुर्ख़ियाँ बटोर चुकें हैं।







