तंज खबर पर:
कॉल सेंटर से खातों में सेंध, जामताड़ा का ठग दबोचा (एक खबर)
लगता है साइबर सेल के इम्तहान भी आ गए हैं!
भारत बंद में कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं झड़प (एक खबर)
बंद का मतलब यही है तो इसका फायदा क्या।
बहुत से पद खाली हैं कांग्रेस में (एक खबर)
कांग्रेस खुद भी आजकल खाली ही है भइया!
शहरों को छोड़कर गांवों में जा बसी हैं गौरैया (एक खबर)
वे भी शायद शहर के लोगों को जान गई है!
स्वदेशी से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था (एक खबर)
दौड़ तो भाई लोग विदेशों की लगा रहे हैं!







