Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    चम्मच खतरे में है!

    By January 17, 2018 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 710

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    बहरहाल, यह तो नहीं बता सकता कि लोकतंत्र कितना खतरे में है कितना नहीं। यह जजों और बुद्धिजीवियों के विमर्श का विषय है। हां, इतना जरूर बता सकता हूं कि लोकतंत्र में चम्मच खतरे में हैं! चम्मचों से चमचों का अस्तित्व खतरे में है। यह खतरा छोटा-मोटा नहीं, बहुत बड़ा है।

    इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है, जब सोशल मीडिया के माध्यम से चम्मच चोरी की घटना सामने आई। मुद्दा चूंकि एक बड़ी मुख्यमंत्री साहिबा ने उठाया था तो सामने आना ही था। वरना तो तमाम रूटीन चोरियों के साथ चम्मच चोरी की वारदात भी दबी की दबी रह जाती। जब हीरे-जवाहरात चोरी होने की घटनाएं कुछ समय बाद ठंडी पड़ लेती हैं, ये तो बेचारे चम्मच थे!

    कोई माने या न माने मगर मैं तो चम्मच के चुर जाने को लोकतंत्र का सबसे दुखद पहलू मानता हूं। अरे, इससे क्या होता है कि चम्मच रसोई का आइटम है। इसकी जरूरत सिर्फ खाना खाने या परोसने के लिए पड़ती है। तरह-तरह के चम्मच प्लेट्स की शोभा बढ़ाते हैं। एक दिन की छोड़िए, बस एक टाइम ही बिना चम्मच खाना खाकर देखिए- अमां, दाल-चीनी के भाव मालूम पड़ जाएंगे।

    खुदा-न-खास्ता चम्मच बिरादरी अगर हड़ताल कर दे तो रसोई में न खाना पकेगा न कोई खाएगा। भुखमरी की नौबत आ जाएगी। क्या समझे!

    चम्मच मूलतः शांतिप्रिय होते हैं। न किसी से उलझते हैं न अपना दुख-दर्द किसी से बांटते। अपनी छोटी किंतु सुखद लाइफ में मस्त रहते हैं। पर इसका ये मतलब तो नहीं कि उन्हें शादियों या पार्टियों में चुरा लिया जाए। चोरी चले जाने की खबर तक थाने में दर्ज न करवाई जाए। वैसे तो हम बड़े ही जिम्मेदार नागरिक बने फिरते हैं। कार, कूलर, मग्गा, कुत्ता चुर जाए तो थाना छोड़ अखबारों तक में खबर देने से नहीं चूकते।
    आसमान सर पर उठा लेते हैं। यहां चम्मच चोरी हो गए तो सब कानों में तेल डाले ऐसे बैठे हैं मानो कुछ हुआ ही न हो। वाकई, किसी ने सही कहा है धरती पर इंसान से ज्यादा मतलबी प्राणी कोई और नहीं।

    अब तक एक भी बंदा निकलकर सामने नहीं आया है जिसने चम्मच चोरों के खिलाफ चोरी की रपट दर्ज कराई हो। सब मिलकर सोशल मीडिया पर चम्मचों पर चुटकुले बनाने में लगे हैं। विडंबना देखिए, इनमें वो लोग भी शामिल हैं जो चम्मचों की सहायता से आज किसी न किसी के चमचे बने मौज काट रहे हैं।

    और एक मैं हूं जब से इस खबर का पता चला है, खुद को गहरे सदमे में फील कर रहा हूं। रात-दिन इसी चिंता में डूबा जा रहा हूं, चोरी गए चम्मच पता नहीं किस हालत में होंगे? उनके साथ कैसा बर्ताव बरता जा रहा होगा?

    चम्मच का चोरी होना लोकतंत्र का लिए खतरे की घंटी है! देश में जब चम्मच ही सुरक्षित नहीं फिर आम आदमी की बिसात ही क्या? जजों और बुद्धिजीवियों को इस मसले को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही, राजनीतिक दलों को इस मसले पर राजनीति कतई नहीं करनी चाहिए।

    ध्यान रखें, चम्मच की हिफाजत में ही देश का लोकतंत्र और चमचे सुरक्षित हैं। मेरे विचार में इस मसले को यूएन तक लेके जाना चाहिए। नहीं क्या…!

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading