Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    जैसे ही हमने कमेंट्री सुनी, मेरा डर खुशी में बदल गया था: गौतम अदाणी

    ShagunBy ShagunJanuary 29, 2021Updated:January 29, 2021 क्रिकेट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 734

    25 जून, 1983 का दिन था, जब भारत ने क्रिकेट विश्व कप को हासिल किया था। मुझे साफ तौर पर याद है कि जैसे ही हमने कमेंट्री सुनी, मेरा डर खुशी में बदल गया था। हमारी क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीद नहीं थी, सेमीफ़ाइनल में तो निश्चित रूप से नहीं थी, और विश्व कप का फाइनल जीतना जिसमें वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स, और गॉर्डन ग्रीनिज पूरे दमखम में खेल रहे थे, केवल सिरफिरे ही भारत को मौका मिलने की उम्मीद कर सकते थे। मेरे जैसे एक आशावादी के लिए जो पिछले ही दिन 21 वर्ष का हुआ था, अपना 21वां वर्ष शुरू करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था … मेरा देश भारत विश्व क्रिकेट चैंपियन बन चुका था!

    इसी तरह, गाबा में 19 जनवरी, 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम की जीत भारतीय क्रिकेट के सबसे महान दिनों में दर्ज की जायेगी। दो राष्ट्रों ये टीमें दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें थीं, जो एक गहरा संबंध साझा करती हैं, ये दोनों देश आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देते हैं, और ये दोनों टीमें जीत हासिल करने की अपनी प्रबल प्रेरणा और प्रवृत्ति (एट्टिट्यूड) के लिए जानी जाती हैं। यह सीरीज़ बहुत ही गंभीर थी, क्योंकि तीसरे टेस्ट मैच के अंत में 1:1 से दोनों टीम टाई कर रही थीं, और यहां तक कि चौथा टेस्ट मैच भी 5वें दिन के अंतिम सत्र तक ओपन था। इससे अधिक नाटकीय स्थिति कोई और नहीं हो सकती थी!

    मेरा उद्देश्य इस बात पर चर्चा करना नहीं है कि किस टीम ने जीत हासिल की है, बल्कि यहां मेरा उद्देश्य युवाशक्ति पर चर्चा करना अधिक है, जो भारत सहित दुनिया में जो कुछ भी हमारे आसपास हो रहा है, उसे अधिक परिभाषित कर रहा है। ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर इस बात के साक्षी थे कि नया भारत क्या हो सकता है और क्या होगा। एट्टिट्यूड मायने रखता है। भरोसा मायने रखता है। सबसे अधिक नजरिया और जोश मायने रखता है। यह क्रिकेट से अधिक महत्वपूर्ण था। इन युवाओं ने हमारे राष्ट्र के नजरिये, भरोसे और भावना को प्रतिबिंबित किया।

    https://shagunnewsindia.com/rishabh-pant-and-gill-become-heroes-on-indias-pitch-winning-australias-pitch/

    इस जीत के बाद, मैं इन युवाओं की व्यक्तिगत यात्राओं को देखने के लिए काफी प्रेरित हुआ। हर एक कहानी बलिदान, संघर्ष और गहरे समर्पण की कहानी है। उनमें से किसी के लिए यह जीत, सिर्फ भारतीय क्रिकेट की प्रतिभा की गहराई और संख्याबल के कारण ही आसान नहीं थी, लेकिन इसी वजह से उन्होंने दबाव को संभालने में लचीलेपन का प्रदर्शन किया। भारतीय टेस्ट टीम में स्थायी स्थान प्राप्त करना तेजी से कठिन होता जा रहा है और यह इन युवाओं के खेलने के तरीके से स्पष्ट था। वे भारत के नये नजरिये के प्रतिबिंब हैं जो जबरदस्त लचीलेपन के साथ युवाओं का एक माहौल बना रहा है, और वे न केवल क्रिकेट में – बल्कि सभी क्षेत्रों में, मौके को आजमाते हैं। ये युवा उस मौलिक सिद्धांत का प्रतिबिंब हैं जो बताता है कि केवल वे ही हैं जो नतीजों को लेकर निडर हैं और ऐसे जोखिम उठाते हैं जो बड़े परिणाम देती हैं।

    गाबा में हासिल की गई हमारी जीत, नजरिये में व्यापक बदलाव का प्रमाण है। जो प्रतिभा जोखिम उठाती है वह तेज प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्र में भी शीर्ष पर पहुंच जाएगी। आखिरकार, 1.3 बिलियन की आबादी के बीच उभरना और चमकना कोई आसान काम नहीं है। भारतीय स्टार्ट-अप की दुनिया में अब 27,000 से अधिक स्टार्टअप कंपनियां हैं। यह हमें दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बनाता है। इसमें और तेजी आयेगी, और इसको लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हम आने वाले स्टार्ट-अप बूम की कगार पर बैठे हैं, जिससे मुझे उम्मीद है कि आने वाले दशक में दर्जनों ‘यूनिकॉर्न’ कंपनियों का निर्माण होगा और व्यापक तौर पर कई इनोवेशन और फंड फ्लो सामने आयेंगे जो अन्य स्पिन-ऑफ लाभों को जन्म देंगे। यह एक वास्तविक शक्ति है जो भारत की युवावस्था हमारे राष्ट्र को दे रही है। यह जनसांख्यिकीय लाभ के साथ ही बढ़ते मध्य वर्ग की भी वास्तविक अभिव्यक्ति है।

    खेलकूद से मैंने बहुत कुछ सीखा है। एक कॉरपोरेट दृष्टिकोण से, गाबा की जीत ने मेरे विश्वास को और अधिक मजबूत कर दिया कि किस तरह से हमें आज संस्थाओं का निर्माण करना चाहिए, ताकि आप व्यापक लाभ हासिल कर सकें और वह तरीका है युवाओं को मौका देना। अनुभव से अधिक नजरिये को महत्व दें। परिमार्जन और चमक से अधिक जोश और शौक को अवसर दें। योजना बनाने वाली समझ से अधिक महत्व कार्यान्वयन की अनगढ़ शक्ति को दें।

    सुपर सीरीज के लिए दोनों टीमों को बधाई – इस सीरीज़ ने दो महान देशों के 22 खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ योगदान को प्रस्तुत किया। इसने युवाशक्ति के प्रति मेरे भरोसे को और मजबूत बनाया।

    Shagun

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading