वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडलिस्ट अनिश भान वाला और जैरेमीलाल रिंनुंगा
नई दिल्ली, 22 जनवरी। वर्ल्ड जूनियर चैम्पियन शूटर अनिश भान वाला, ‘हरियाणा’ और आई डब्ल्यू एफ वर्ल्ड वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले जैरेमी लालरिनुंगा ‘मिजोरम’ के नाम उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 31 जनवरी से शुरू रहे पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में हिस्सा लेंगे।
15 साल के अनिश ने पिछले साल जुलाई में जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। मिजोरम के रहने वाले 15 साल के जैरेमी ने पिछले साल अप्रैल में बैंकॉक में आयोजित आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियन शिप में रजत पदक अपने नाम किया था। वह पुणे के आर्मी ब्वॉयज स्पोटर्स कंपनी में अभ्यास करते हैं।
आंध्र प्रदेश के तीरंदाज बोम्मा देवारा धीरज इन खेलों में भाग लेन वाले बड़े नामों में से एक होंगे।उन्होंने पिछले महीने ही अहमदाबाद में आयोजित एसजीएफ आई राष्ट्रीय स्पर्धा में पांच पदक अपने नाम किए थे।उन्होंने इससे पहले यूथ ओलम्पिक गेम्स के लिए एशियाई उपमहाद्वीप के लिए आयोजित क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था।
अभी तक खेलो इंडिया की आयोजक समिति को कुल 3298 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। धीरे.धीरे उम्मीद है कि 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 16 खेलों में कुल 4452 खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।







