Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    विदा दोस्तों, अगले साल फिर होगी मुलाकात

    By October 25, 2018 खेल 4 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779
    चतुर्थ हौसला राज्य स्तरीय स्पेशल गेम्स का रंगारंग समापन
    स्पेशल बच्चों ने मुष्किलों में भी हौसला बनाए रखने का दिया संदेश
    लखनऊ, 25 अक्टूबर 2018: अगर हमें चलने को जमीन और उड़ने को आसमान मिले तो हम वो कमाल दिख सकते है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है। भले ही हम लोगों को उपेक्षित समझा जाए लेकिन हम तो कई मामलों में सबसे आगे है।
    यह संदेश केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उन स्पेशल बच्चों ने सबको दिया जिन्होंने चतुर्थ हौसला राज्यस्तरीय स्पेशल गेम्स में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपने हुनर का ऐसा कमाल दिखाया जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने उनके हुनर को जमकर सराहा। यहीं नहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इन बच्चों की पीठ थपथपाकर शाबासी भी दी।
    सरस्वती एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे इन गेम्स के समापन गुरूवार को हो गया लेकिन इन बच्चों ने दुनिया को संदेश दे दिया कि जब हम यह सब कर सकते है तो आप लोग क्यों जरा-जरा सी समस्याओं में हौसला छोड़ देते है। आपको तो उनका डटकर सामना करना चाहिए।
    हालांकि इनमें से कोई डाउन सिंड्रोम से पीड़ित था तो कोई आटिज्म सेे पीड़ित था तो कोई्र सेरिब्रल पालिसी से पीड़ित था लेकिन खेल के मैदान में जलवा बिखेरते इन बच्चों ने एक तरह से सबको यहीं सीख दी कि हमे कमजोर न समझे। आज समापन के अवसर पर इन स्पेशल खिलाड़ी बच्चों ने अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ हौसला स्पेशल गेम्स के इस आयोजन से विदा ली।
     इन गेम्स के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में इन लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि मुकेश मेश्राम (वरिष्ठ आईएएस) व विशिष्ट अतिथि डा.हरिओम (वरिष्ठ आईएएस), अवनीश सिंह (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, अवध प्रांत) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर गुलाब चंद (अर्जुन अवार्ड विजेता एथलीट), भुवन सिंह (इंटरनेशनल एथलीट), सौरभ (इंटरनेशनल एथलीट), गुंजन सिंह (इंटरनेशनल एथलीट), रजनीश मिश्र (इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी), मुनव्वर अंजार (सीईओ, यूपी जूडो एसोसिएशन), नरेंद्र चौहान (समाजसेवी व एथलीट), एल्डिको से अनिल तिवारी, अविजय ट्रस्ट से एसके तिवारी व राजेंद्र सिंह भंडारी (इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी) भी मौजूद थे।
    इस दौरान इन बच्चों ने सुमधुर म्यूजिक के बजते गानों की शानदार प्रस्तुति से इन स्पेशल बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इन बच्चों ने गानों के डांस स्टेप्स पर इतना बढ़िया डांस किया कि अच्छे-अच्छे डांसर पीछे छूट जाए। अंत में आयोजन सचिव डा.सुधा बाजपेई ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।
    स्पर्धाओं के परिणामः
    ग्रुप एः
    बालिका 100 मीटर पैदल चालः-स्वर्णः पूजा शंकर (आशा ज्योति), रजतः अमिता (बीएसएस), कांस्यः प्रगति (कानपुर),
    बालक 100 मीटर पैदल चालः-स्वर्णः हिमांशु (आशा आवा), रजतः अमरजीत (बीएसएस), कांस्यः रूद्रांश (अस्मिता),
    मिक्स स्टैंडिंग लांग जम्पः-स्वर्ण सोनू (निर्वाण), रजतः वंशिका राय (दोस्ती), कांस्यः अनुराग सिंह (अस्मिता)
     
    ग्रुप बीः 
    स्टैडिंग लांग जम्पः-स्वर्णः लव्या (निर्वाण), रजतः प्रांशु (बीएसएस), कांस्यः रोहन श्रीवास्तव (दोस्ती)
    बालिका शॉटपटः-स्वर्णः प्रसन्न, रजतः ऋषभ जायसवाल, कांस्यः कुशाग्र
    ग्रुप सीः
    स्टैंडिंग लांग जम्पः-स्वर्णःअनिरूद्ध (पायसम), रजतः शिवम त्रिपाठी (पायसम), कांस्यः शमी (सक्षम),
    साफ्ट बॉल थ्रोः-स्वर्णः प्रहर्ष (स्टडी हाल दोस्ती), रजतः अमन (सीमा सेवा संस्थान), कांस्यः संजीत (उम्मीद आशा किरण)
     
    पावरलिफ्टिंग
    बालिका 47 किग्राः-स्वर्णः ममता  (निर्वाण), रजतः सानिया बानो (जेएसएस), कांस्यः मालती
    बालिका 84 किग्राः-स्वर्णः इच्छा पटेल (चेतना),
    बालिका 63 किग्राः-स्वर्णः तनु (स्टडी हाल आशा), रजतः तृप्ति (समर्पण), कांस्यः पलक (निर्वाण)
    बालक 93 किग्राः-स्वर्णःनिशांक (आशा ज्योति), रजतः संभव सिंह (स्टडी हाल दोस्ती)

    #राज्य स्तरीय स्पेशल गेम्स #सरस्वती एजुकेशनल फाउंडेशन

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    4 Comments

    1. private beach wedding Cyprus on November 18, 2018 8:43 am

      Hellko there! This post could not be written much better!
      Going through this artiicle reminds me of my previous roommate!
      He always kept preaching about this. I am going
      to send this information to him. Pretty sure he will
      have a good read. Thank you for sharing!

      Reply
    2. solar panel installation North East on November 19, 2018 2:35 pm

      Hurrah! Finally I got a weblog from where I be capable of really
      take useful facts concerning my study and knowledge.

      Reply
    3. Launa on December 29, 2018 6:50 pm

      Awesome info itt is without doubt. We’ve been awiting for this content.

      Reply
    4. www.youtube.com on March 29, 2019 5:55 pm

      This paragraph will help the internet visitors for creating
      new website or even a weblog from start to end.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading