Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    पवन बाथम ने सर्वाधिक पांच अंक के साथ जीता ओपन वर्ग का खिताब

    By September 16, 2018 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 685
    छठीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट
    अंडर 16 में मेधांश सक्सेना, अंडर-14 में तेजस्व सिंह, अंडर-10 में आर्को डाव चैंपियन
    लखनऊ, 16 सितम्बर 2018: दिग्गज खिलाड़ी पवन बाथम ने छठीं शिवानी कप संडे ओपन चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पांच अंक अर्जित करते हुए ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
    लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्राइजमनी टूर्नामेंट में अंडर-16 आयु वर्ग में मेधांश सक्सेना, अंडर-14 आयु वर्ग में तेजस्व सिंह और अंडर-10 आयु वर्ग में आर्को डाव चैंपियन बनकर उभरे।
    ओपन वर्ग के पांचवें व अंतिम राउड के बाद पवन बाथम ने सर्वाधिक पांच अंक अर्जित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। रवि शंकर, मयंक पाण्डेय और आकाश सक्सेना के समान चार-चार अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते रवि शंकर को दूसरा स्थान मिला जबकि मयंक पाण्डेय तीसरे व आकाश सक्सेना चौथे स्थान पर रहे। उत्कर्ष मिश्रा को तीन अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
    अंडर-16 आयु वर्ग में मेधांश सक्सेना सर्वाधिक साढ़े तीन अंक के साथ विजेता बने। अर्पित पटेल ढाई अंक के साथ दूसरे व रवि नारायण वर्मा दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
    अंडर-14 आयु वर्ग के विजेता तेजस्व सिंह सर्वाधिक साढ़े तीन के साथ विजेता बने। अक्षत भटनागर व अमन विश्वकर्मा के समान तीन-तीन अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते अक्षत को दूसरा व अमन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
    अंडर-10 आयु वर्ग में आर्को डाव सर्वाधिक चार अंक के साथ विजेता बने। संयम श्रीवास्तव तीन अंक के साथ दूसरे व गौरांगी बहादुर सिन्हा दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading