लखनऊ, 19 सितम्बर 2018: लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सातवीं शिवानी कप संडे ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 23 सितम्बर को मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में खेला जाएगा।
लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित यह प्राइजमनी टूर्नामेंट चार श्रेणियों ओपन, अंडर-16 आयु वर्ग, अंडर-14 आयु वर्ग व अंडर-10 आयु वर्ग में स्विस सिस्टम और फिडे नियमों के तहत पांच राउंड का होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 7000 हजार रूपए की ईनामी राशि दांव पर होगी।
उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के विजेताओं को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि ओपन वर्ग में पहले पांच के साथ छठें से 15वेें स्थान तक के खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं अंडर-16, अंडर-14 व अंडर-10 आयु वर्ग में पहले तीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वहीं सभी विजेताओं को मेडल भी पुरस्कार में दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता का प्रविष्टि शुल्क 200 रूपए है तथा भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भी टूर्नामेंट की ईमेल आईडी shivanichessacademy@ gmail.com पर 22 सितम्बर को सुबह 9:00 बजे तक दे सकते है। वहीं आयोजन स्थल पर 23 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे तक भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 7459899385 पर सम्पर्क कर सकते है।







